बिलासपुर- प्रदेश में एक तारीख से धान खरीदी शुरू हो गई है ,जिले की धान खरीदी सुचारु रूप से चल रही है जिला प्रशासन ने सभी धान खरीदी के लिए अधिकारी नियुक्त कर दिया है। धान खरीदी केंद्रों में निगरानी के लिए अधिकारी की नियुक्ति के साथ कलेक्टर साराँश मित्तर खुद भी धान खरीदी केंद्रों का दौरा कर रहे है । सबसे खास बात ये है कि अभी पूरे प्रदेश में धान खरीदी शुरू हुईं है और बिलासपुर जिला प्रशासन ने धान खरीदी के साथ धान की मिलिंग भी शुरू कर दी है ।पूरे प्रदेश में बिलासपुर जिला एक ऐसा जिला है जंहा धान खरीदी के साथ साथ धान की मिलिंग शुरू की गई है, कलेक्टर साराँश मित्तर ने बताया कि हमने धान खरीदी के साथ ही मिलिंग भी शुरू की गई है इससे मिलरों को भी एफसीआई में गुणवत्तायुक्त चावल करने में मदद मिलेगी साथ ही धान खरीदी केंद जगह भी बन जाएगी किसानों को धान रखने के लिये पर्याप्त स्पेस मिलता रहेगा और धान का उठाव भी समय पर हो जाएगा बारदान की व्यवस्था में भी कुछ हद तक राहत किसानों को मिलेगी हमारी कोशिश है जिल्रे में धान खरीदी सुचारू रूप से हो किसानों को किसी प्रकार करो समस्या न हो इसके ले जो अच्छे से अच्छा हो सकता उस पर काम करने का प्रयास किया जा रहा है शासन की भी मंशा है कि धान खरीदी में किसी प्रकार की अवस्था न हो शासन की मंशानुरूप हम व्यवस्था बना रहे है जिले के सभी एसडीएम तहसीलदार को सतत निगरानी और किसानों से मिलकर उनसे चर्चा करने के निर्देश दिये गए है।

