बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जांच अभियान चलाकर घरों, डेयरी फर्मों में दूध प्रदाय करने वाले हॉकर दूधवालों की जांच कर 19 दूध का नमूना भेजा गया, साथ ही सभी को विभाग में पंजीयन करने हेतु निर्देशित किया गया। दूध बेचने वालों को पंजीयन कराना अनिवार्य हो गया है खाद्य सुरक्षा के गुणवत्ता पर भी पहली बार खाद्य विभाग ने रुख किया है , गांव से आने वाले दूध वालों को अब हर हाल में पंजीयन करना होगा,इससे डेयरी संचालकों और दूध वालों का पता चल पाएगा मिलावटी दूध से भी लोग बचेंगे वास्तविक दूध वाले ही नजर आएंगे, अभी 19दूध वालों से सेम्पल के साथ उनके नाम पते नम्बर विभाग ने लिए है, बाकी दूध वालों की भी चेकिंग होगी। हालांकि विभाग को फोन में पंजीयन करना चाहिए दूध वालों को जबरिया परेशान नहीं करना चाहिए, सभी के पास एंड्रॉयड फोन तो ऑनलाइन पंजीयन हो, ऑफिस के चक्कर न लगाने पड़े।