*गंगा के तर्ज पर अरपा की महाआरती, समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा विधायक धरम , सुशांत, लहरिया हुए शामिल।

 *ब्रह्म बाबा आश्रम के महंत श्री श्री 1008 त्यागी प्रेम दास जी महाराज जी के सानिध्य में छठ पूजा समिति ने किया अरपा जी की महाआरती*

छठ माता के भक्तों सहित विधायक धरमलाल कौशिक,विधायक सुशांत शुक्ला,विधायक दिलीप लहरिया, रजनीश सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, पूजा विधानी महापौर, राजेश सूर्यवंशी जिला पंचायत अध्यक्ष ,सभापति विनोद सोनी,विजय केसरवानी कांग्रेस नेता, राजेंद्र शुक्ला कांग्रेस नेता, प्रमोद नायक कांग्रेस नेता की उपस्थिति में भव्य महाआरती संपन्न हुआ, आरती में

बिलासपुर के गणमान्य प्रबुद्धजनों की उपस्थिति 5100 दीपदान किया गया ।

कार्तिक मास में दीपदान का महत्व है इसलिए समिति की तरफ से 5100 दीप जल में प्रवाहित किया गया।

*अरपा महाआरती के दौरान उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब,भव्य फायर शो का नजारा देखने पंहुचा उमड़ा सैलाब.*

 अरपा महाआरती आरती के दौरान छठ घाट में श्रद्धालु जनों का अद्भुत छटा देखने को मिला.

 अरपा महाआरती में भव्य अतिशी फायर शो,पंथी नृत्य, विभिन्न प्रकारों के रंगोली, एवं अलग-अलग टोलियां के साथ श्रद्धालु जन अरपा में दीप प्रवह करते दिखे.

आस्था के महापर्व छठ को लेकर बिलासपुर में तैयारियां जोरों पर हैं.अरपा महाआरती सम्पपन होने के बाद पुलिस विभाग भी सक्रिय हो गई है, छठ व्रत का भीड़ के देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त किया जा रहा है. अरपा नदी के छठ घाट पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने अपना विशेष ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है. अगर आप भी छठ पूजा में शामिल होने या शहर के मुख्य मार्गों से गुजरने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले बदली हुई यातायात का ध्यान रखें.

बिलासपुर में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. अरपा तट पर छठ महापर्व की अरपा महाआरती से भव्य शुरुआत हुई है. 5100 दीपों की रोशनी से पूरा छठ घाट जगमगा उठा है. एक किलोमीटर लंबे स्थाई छठ घाट पर अरपा की महाआरती की जा रही है. नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज हो चुका है और बड़ी संख्या में छठ व्रती और श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं. छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान भी जारी किया।

डायवर्ट रूट किए गए हैं तय

छठ घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के रूट डायवर्ट किए हैं. खासतौर पर सरकंडा-मोपका और गुरु नानक चौक की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए अलग व्रतियों के लिए खास राहत, घाट तक जा सकेंगे वाहन

श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा का ध्यान रखते हुए पुलिस ने एक मानवीय पहल भी की है. सिर पर पूजा की टोकरी (दौरी) लेकर चलने वाले व्रतियों और उनके परिजनों के वाहनों को विशेष छूट दी गई है. ऐसे वाहनों को छठ घाट के बिल्कुल करीब तक जाने की अनुमति मिलेगी, ताकि व्रतियों को पैदल ज्यादा दूर न चलना पड़े.

श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए हैं पार्किंग स्थल

श्रद्धालुओं के लिए आठ से अधिक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं. बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें.रास्ते तय किए गए हैं. शहर व्रतियों के लिए खास राहत, घाट तक जा सकेंगे वाहन

श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा का ध्यान रखते हुए पुलिस ने एक मानवीय पहल भी की है. सिर पर पूजा की टोकरी (दौरी) लेकर चलने वाले व्रतियों और उनके परिजनों के वाहनों को विशेष छूट दी गई है. ऐसे वाहनों को छठ घाट के बिल्कुल करीब तक जाने की अनुमति मिलेगी, ताकि व्रतियों को पैदल ज्यादा दूर न चलना पड़े.

श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए हैं पार्किंग स्थल

श्रद्धालुओं के लिए आठ से अधिक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं. बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें.के कई व्यस्त मार्गों पर भारी वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गई है. छोटे और दोपहिया वाहनों के लिए भी अलग से रूट निर्धारित किए गए हैं, ताकि आम राहगीरों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *