चुनावी मोड में शहर कांग्रेस, बिलासपुर के 6 मंडलों में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की जनचौपालहर हर मंडल में।

*चुनावी मोड में शहर कांग्रेस, बिलासपुर के 6 मंडलों में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की जनचौपाल,हर एक बूथ तक संगठन मजबूत करने की कवायद तेज*

चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियां अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी हैं। शहर कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के जरिए मंडल स्तर पर राजनीतिक और संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शहर के 6 अलग-अलग मंडलों में जनचौपाल और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के जरिए कांग्रेस ने एक तरफ मतदाता अधिकारों और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाया, तो दूसरी तरफ मंडल, वार्ड और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर संगठन की जमीनी सक्रियता का प्रदर्शन भी कियाz

नूतन चौक, 27 खोली, चाटीडीह, बुधवारी बाजार, गोल बाजार तक संवाद के जरिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की पहल की गई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस अभियान के तहत ब्लॉक क्रमांक-3 के मंडल क्रमांक-8,9,11 की जनचौपाल नूतन चौक और चाटीडीह में, ब्लॉक क्रमांक-1 के मंडल क्रमांक-2 का कार्यक्रम 27 खोली में, ब्लॉक क्रमांक 4 के मंडल 2 की बुधवारी बाजार तथा ब्लॉक क्रमांक-2 के मंडल क्रमांक-2 का संवाद कार्यक्रम गोल बाजार में आयोजित किया गया। सभी स्थानों पर स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

 मताधिकार, निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों के मुद्दे पर जन चौपाल में चर्चा परिचर्चा हुए।

 प्रदर्शन में वरिष्ठ नेताओं से लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं तक रही भागीदारी,

कार्यक्रम में शैलेश नितिन त्रिवेदी, सिद्धांशु मिश्रा, शैलेश पांडेय, विजय पांडेय, राजेश पांडे, रामशरण यादव, प्रमोद नायक, भारत कश्यप, शिवा मिश्रा, महेश दुबे, पिंकी बत्रा, राजेश शुक्ला शिल्पी तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष तजमुल हक, साकेश मिश्रा, हितेश देवांगन, मंडल प्रभारी राकेश शर्मा, सीमा घृतेष, स्वर्णा शुक्ला, अखिलेश गुप्ता, गौरव ऐरी, हरमेंद्र शुक्ला, राजीव रतन सिंह, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव, साई भास्कर, राजा व्यास, बेद राम यादव,मनोज शर्मा,किरण धुरी, रामप्रसाद ध्रुव सहित विनोद साहू, मनीष श्रीवास्तव, चंद्रप्रदीप बाजपाई, रतीश श्रीवास्तव, अयूब खान अब्दुल इब्राहिम, हिमांशु कश्यप, शारदा नागरकर, किरण कश्यप, अभिलाष रजक, राकेश सिंह, ऋषि पांडे, देवेंद्र मिश्रा,, प्रियंका यादव, अरविंद शुक्ला, संदीप बाजपाई, नवीन दुबे, अर्पित केसरवानी, अमित दुबे, राजकुमार यादव, अमन गुप्ता, बापी डे, सुनील सोनार, बंटी सिंह, सईद इमरान, डब्बू दुबे,राजकुमार बंजारे, राज बंजारे, विष्णु तिवारी, आदित्य सिंह, आशीष कौशिक, विकास सिंह, कौशिक, राजकुमार कश्यप ,देवेंद्र सिंह ठाकुर महमूद हसन रिजवी संजय सिंह लोकेश सिंह सोमू पाठक मनोज ठाकुर बंटी तिवारी बंटी नारंग प्रतीक तिवारी भागीरथी निर्मलकर लकी तिवारी, सूर्यमणि तिवारी पिंकू पाण्डे, घनश्याम कश्यप, शैलेश मिश्रा, जुहर अली, तिलक कश्यप, मयंक गौतम, विक्की यादव,हिमांशु राई, चित्तरंजन राजपूत, अभिषेक वर्मा, जफर मेमन, दक्ष वर्मा, कमल गुप्ता, काजू महाराज, मुरारी दुबे, विमलेश बाजपाई, संतोष अग्रवाल, हरीश राजपूत सहित विभिन्न वार्डों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बीएलए और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *