बिलासपुर , सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु वाहन चालकों को सुरक्षा मापदंडों एवं मानकों के प्रति सजग एवं जागरूक करने के लिए उन्हें नियमित रूप से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है इसके बावजूद भी कुछ वाहन चालक यातायात नियमों की उपेक्षा एवं अहेलना करते हैं ऐसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक न सिर्फ स्वयं के जान को जोखिम में डालते हैं अपितु अन्य वाहन चालकों के लिए भी सड़को पर असुविधा एवं असुरक्षा की स्थिति निर्मित करते हैं
अतः मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत ऐसे वाहन चालकों पर प्रभावी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है ताकि सड़कों पर प्रत्येक नागरिकों के लिए सरल, सुगम, सुव्यवस्थित, सुचारू एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित की जा सके। और सड़कों पर चलते हुए प्रत्येक वाहन चालक यातायात अनुशासन, सिविक सेंस एवं अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति सचेत होकर स्वयं के साथ साथ सड़कों पर प्रत्येक नागरिकों की सुविधाओं का सदैव ध्यान रख सके।
जिस भी वाहन चालकों के द्वारा यात्रा के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन की जाती है आई टी एम एस के माध्यम से ऐसे वाहन चालकों पर निगरानी रखते हुए उन्हें ऑनलाइन चालान भेजी जा रही है जिसे निर्धारित समय अवधि में अवश्य जमा करें ताकि न्यायिक प्रक्रियाओं की सामना करने की स्थिति निर्मित ना हो।
ऑनलाइन ई चालान जमा करने के लिए नागरिकगण/ वाहन चालक नीचे लिखे साइट का उपयोग करें।
1. Next Gen echallan
2. पे चालान पर जाएं
3. चालान नंबर या व्हीकल नंबर दर्ज करें
4. कैप्चा भरे
5. गेट डिटेल पर क्लिक करें
6. आपका चालान दिखने लगेगा
7. चालान के सामने राइट क्लिक करें
8. पे नाव ऑप्शन को क्लिक करें
9. पे करें
10. पे करने के पश्चात कुछ समय इंतजार करें जब तक आपका रिसिप्ट जनरेट ना हो
11. रिसिप्ट सेव करें
12. आपका पेमेंट हो चुका धन्यवाद
उक्त आन लाइन प्रक्रिया और आन लाइन चालान जमा करने में किसी भी तरह की असुविधा हो रही हो तो यातायात मुख्यालय के हेल्प डेस्क और आई टी एम एस हेल्प डेस्क में जाकर अपना आन लाइन चालान जमा कर सकते है…..