पानी में तैरकर फहराया तिरंगा, अनोखे अंदाज में दिया देशप्रेम का संदेश।

बिलासपुर। आजादी के महोत्सव को हर कोई अपने तरीके से मनाते है। शहर में कुछ अनोखे तरीके से तिरंगा यात्रा निकाली गई। संजय तरण पुष्कर में तैरकर पानी के बीच तिरंगा लहराया। इस तिरंगा यात्रा में तैराक दल अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए तैरते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान पर गए। तैराकों का मानना है कि इस तरह तिरंगा फहराकर उन्हें गर्व महसूस होता है। दल में शामिल अजय शुक्ला ने बताया कि पूरा देश वंदे मातरम की 150 वर्षगांठ बना रहा है। इसी भावना को लेकर अमर शहीदों के सम्मान में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। ऐसे में हम सभी सदस्यों के मन में विचार आया कि क्यों न तिरंगे की आन बान शान के लिए कुछ अलग किया जाए। इसलिए हमने स्वीमिंग पूल में पानी में तैरते हुए तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, सीतापुर के ग्रिलहुल्डीह के एक आदिवासी युवक की उल्टी…
Cresta Posts Box by CP