सीएम के निर्देश पर आई जी डाँगी और एसपी झा निकले धान खरीदी की व्यवस्था देखने, दूरस्थ इलाके के धान खरीदी केंद्र का किया निरक्षण।

बिलासपुर- पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर आर एल डांगी एवं उप पुलिस महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक कुमार झा ने कोटा आदिवासी सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की जिसमें अर्जुन जायसवाल ग्राम बिल्ली बंद ,निर्मल सिंह गौड़ ग्राम कुमारी मुड़ा ,विमल कुमार ,विष्णु देवांगन ने चर्चा के दौरान वर्तमान में किसी प्रकार की कोई समस्या होना नहीं बताया।
साथ ही धान खरीदी केंद्र में कोटा मंडी प्रबंधक रूप वंत सिंह सोमवंशी से भी चर्चा की गई। भ्रमण के दौरान पुलिस कर्मचारियों अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर - छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप सुराजी योजना के तहत…
Cresta Posts Box by CP