बिलासपुर- टीकाकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हाईकोर्ट अधिकारी कर्मचारी संघ ने रजिस्ट्रार जनरल के आश्वासन के बाद कर्मचारियों अधिकारियों ने आंदोलन वापस लिया है ,रजिस्ट्रार जनरल में टीकाकरण की व्यवस्था करने के साथ जरूरी फेरबदल करने का भरोसा संघ को दिया है , जिसके बाद अधिकारी कर्मचारियों ने आन्दोलन को स्थगित करने का फैसला किया है। संघ ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर काला फीता लगाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया । हाईकोर्ट प्रशासन ने कर्मचारियों अधिकारियों की अन्य मांगों कोलेकर एक बैठक निर्धारित की है।

