वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत तिफरा मंडल में जन चौपाल का आयोजन, वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने बुलंद की आवाज।

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के निर्देशानुसार वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अंतर्गत तिफरा-सिरगिट्टी मंडल में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीणजन एवं आम नागरिक शामिल हुए।

जन चौपाल के दौरान देश में लगातार सामने आ रहे वोट चोरी, मतदाता सूची में अनियमितताओं तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता को लेकर गंभीर चर्चा की गई। उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन यदि मतदाता के मताधिकार के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ होती है, तो यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की मूल भावना पर प्रहार है।

नेताओं ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया पर निर्भर करती है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से उपयोग करने का अधिकार है। यदि मतदाता सूची में गड़बड़ी, फर्जी मतदान अथवा वोटों में हेराफेरी जैसी अनियमितताएं होती हैं, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

*ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू* ने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखने तथा प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करने की मांग उठाई।

*मंडल अध्यक्ष संत सर्वे* – कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए केवल राजनीतिक दलों ही नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक को आगे आना होगा।

जन चौपाल में स्थानीय ग्रामीणों ने भी अपनी सहभागिता निभाते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों एवं चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। उपस्थित कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और प्रत्येक बूथ तक पहुंचाया जाएगा तथा आम जनता को उनके संवैधानिक अधिकारों एवं मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्राजेंद्र शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, , पार्षद श्रीमती गायत्री साहू, मनहरण कौशिक, राकेश यादव, महेश ठाकुर, रोमहर्ष शर्मा, अमित यादव, संजीव पाल, बाबा खान, राजेश साहू, गोविन्द यादव, दिनेश यादव, असद खान, रमजान खान, रमाकांत साहू, गौरव सिंह ठाकुर, आशीष वर्मा, गोविन्द मानिकपुरी, संजु कौशिक, रहस सूर्यवंशी, भागवत श्रीवास, प्रताप वर्मा, एल. के. लड़िया, फूलचंद लहरे, वेद रात्रे, संतराम यादव, लोचन यादव, नरसिंघ वैष्णव, चन्दन सूर्यवंशी, दल्लु कौशिक, दिलीप कश्यप, मनदीप, माखन अनंत, सोमेश चौहान, आशीष सिंह, केदार कौशिक, मुकेश घृतलहरे, वीरेंद्र घृतलहरे युवा कांग्रेस से अक्षय नवरंग, सचिन भवानी, आकाश यादव, दौलत साहू, संतोष श्रीवास नवीन साहू, सुनील यादव के साथ ही नगर के सामान्यजनो की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *