छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के वार्षिक सम्मेलन में शिक्षा और सामाजिक विरासत को बचाने पर जोर, गैर ब्राह्मण में बढ़ती शादी पर समाज ने जताई चिंता, जल्दी शादी करने पर जोर
छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के वार्षिक सम्मेलन में शिक्षा और सामाजिक विरासत को बचाने पर जोर, गैर ब्राह्मण में बढ़ती शादी पर समाज ने जताई चिंता, जल्दी शादी करने पर जोर
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के वार्षिक सम्मलेन में समाज के लोगो ने सामाजिक स्तर को बनाए रखने पर चिंता जाहिर की है ब्राह्मण समाज में बढ़ते गैर ब्राह्मण में शादी पर प्रदीप शर्मा ने चिंता जताई बोले दूसरे समाज में गौरजाती शादी का प्रतिशत चार है तो ब्राह्मण समाज में सात प्रतिशत हो गया है ये चिंता का विषय है समाज के युवाओं में पढ़ाई लिखाई पर अरुचि से दूसरी समस्या पैदा हो रही सरस्वती भी होने से लक्षमी नहीं आ रही है इससे एक बड़ी समस्या खड़ी हो रही ब्राम्हणो ने सरस्वती की पूजा छोड़ दी है
विधायक सुशांत शुक्ला ने कार्यक्रम की सराहना की कहा समाज रचनात्मक काम करे नए लोगो का सहयोग ले , समाज के युवा बुजुर्ग की शक्ति का उपयोग करे एक दिशा देने का काम समाज के बुजुर्गों को करना होगा नई पीढ़ी की ऊर्जा को समाज की बेहतरी के लिए लगाना होगा।
छत्तसगढ़ी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने भी सामाजिक स्थिति पर चिंता जाहिर की श्री शुक्ला ने कहा कि समाज की जनसंख्या कम हो रही है केरियर के कारण युवा शादी नहीं कर रहे । जबकि जल्द शादी से कुनबा बढ़ेगा समाज की संख्या बढ़ेगी सामाजिक पारिवारिक संबंधों को युवा आगे जान पाएंगे इसलिए इस ओर ध्यान देने की जरूरत एक सामूहिक प्रयास युवाओं को समझाने में हो। डॉ प्रदीप शुक्ला ने सभी अतिथियों का आभार जताया, साथ ही कहा अपने सामाजिक काम की प्रेरणास्रोत अपनी पत्नी संगीता शुक्ला को बता कर उनका भी आभार जताया।
समाज के सम्मलेन में प्रतिभाओं का सम्मान किया गया, भगवताचार्यो का सम्मान किया गया, दो गौसेवकों का भी सम्मान किया गया उनके काम की सराहना की गई। समाज के उभरते युवाओं डॉक्टर शासकीय सेवा में चयनित होने वालों का सम्मान किया गया कार्यक्रम के शुरूआत में डांस, गायन, रांगोली प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कार दिया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा ने किया।
सम्मलेन में बिहार यूनिवर्सिटी के कुलपति विनय पाठक, पूर्व सीएम के सलाहकार प्रदीप शर्मा, डॉ विनोद तिवारी, हर्षिता पांडे संजय शर्मा, अरुण उपाध्याय, हर्ष पांडे, महिला कल्याण समिति की जयश्री शुक्ला,संगीता शुक्ला, शाश्मिता शर्मा, ज्योति शर्मा सहित महिला समिति की सभी पदाधिकारी उपस्थिति थी, साथ ही बंशी लाल गौरहा, नंदकुमार चौबे, संदीप पांडे डीईओ, हेमंत उपाध्याय, सुनील धर दीवान , अनिल तिवारी नागेंद्र शर्मा चंद्र शेखर पांडे, अश्वनी मिश्रा, रा जकुमार तिवारी अंकित गौराहा, सुरेश शर्मा, प्रमोद शर्मा , प्रफुल्ल शर्मा, रामफल शर्मा, संदीप द्विवेदी, राजेश पांडे सुभाष तिवारी,श्याम मोहन दुबे, राजा शर्मा,अजय शर्मा, हरीश शर्मा, रवींद्र धर दीवान, ज्योतिंद्र उपाध्य के बाद स्नेह भोज का आयोजन हुआ सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल थे।