रावत नाच महोत्सव समिति की बैठक में तैयारी को लेकर चर्चा, विष्णु यादव अपनी तरफ से प्रत्येक दल को देंगे 2000 का नगद पुरस्कार
बिलासपुर। रावत नाच महोत्सव समिति के द्वारा 49वें वर्ष में लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में रावत नाच महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज महोत्सव समिति की बैठक हुई जिसमें आयोजन समिति के संयोजक डॉक्टर कालीचरण यादव ने समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की तथा 28 नवंबर को रावत नाच महोत्सव को लेकर तैयारी पर चर्चा की है। बैठक में यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु यादव ने प्रत्येक रावत नाच महोत्सव में भाग लेने वाले प्रत्येक रावत दल को ₹2000 नगद देने की घोषणा की है। डॉक्टर कालीचरण यादव ने बतायाकी पिछले 48 सालों से बिलासपुर में रावत नाच महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष पूरे बिलासपुर संभाग के अलावा छत्तीसगढ़ एवं दूसरे राज्यों से भी रावत दल यहां महोत्सव में भाग लेने पहुंचते हैं और पारंपरिक वेशभूषा में रावत नाच का प्रदर्शन करने वाले वाद्य विरद तथा आकर्षक वेशभूषा में शामिल दलों को नगद पुरस्कार के अलावा शील्ड भी प्रदान किया जाता है। समिति ने बताया है कि हर साल की तरह इस बार भी लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में मैदान में 28 नवंबर दिन शनिवार को शाम 4:00 बजे से रावत नाच महोत्सव प्रारंभ होगा। जिसमें निर्णायक दलों के द्वारा दलों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है। उसके आधार पर
अच्छा प्रदर्शन करने वाले दलों को पुरस्कृत किया जाएगा। यदुवंशियों के द्वारा परंपरागतवेशभूषा में रावत नाच का प्रदर्शन किया जाता है। और इस बार का मुख्यआकर्षण महोत्सव में भाग लेने वाले सभी रावत दलों को विष्णु यादव के द्वारा 2000 की नगद राशि प्रदान की जाएगी। संयोजक डॉक्टर कालीचरण यादव ने यादव समाज के प्रांतीय पदाधिकारी की अच्छी पहलहै। तथा आयोजन समिति ने विष्णु यादव के इस पहल का स्वागत किया है। आज की बैठक में प्रमुख रूपसे आयोजन समिति के संयोजक डॉक्टर कालीचरण यादव,धन्नू यादव, विष्णु यादव, विजय यादव रामफल यादव, टीकाराम यादव, दुर्गेश यदु कन्हैया ,चंद्रिका यादव, भारत यादव, तेरस यादव ,संतोष, प्रकाश यादव रामफल अभिमन्यु जागेश्वर सुरेश दुर्गा मुरीत राम गणेश राम विशंभर ,प्रेमलाल यादव,, गणेश ,राम चरण ,निलेश यादव, संदीप सतीश यादव के अलावा काफी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य पदाधिकारी मौजूद थे।