बिलासपुर- रतनपुर सीएमओ की कार्यशैली से लोग नाराज है ।,पीडिएस गड़बड़ी, कभी मनरेगा के भुगतान का मामला कभी आवास के लिए रिश्वत मांगने का मामला ।कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों से आंये दिन सीएमओ मधुलिका सिंह के भिड़ने का मामला सामने आता रहता है, बुधवार को भी आवास और मजदूरी को लेकर सीएमओ को समस्या बताने पहुंचे तो सीएमओ मधुलिका सिंह समस्या बताने वाले ग्रामीणों की समस्या सुलझाने की बजाय उनका वीडियो बनाने लगी ।अधिकारी को ये सब शोभा नही देता ।जनता की समस्या सुनने बैठे है ना कि वीडियो बनाने के लिए।हालांकि इसकी शिकायत कांग्रेस के पार्षद ने सीएम तक कि है दो इंजीनियर ओर आवास के लिए पैसा मांगने का आरोप लगा है सीएमओ पर भी इसमे मिली भगत का आरोप लगाया है साथ ही हटाने की मांग की गई है लेकिन इसका कोई असर अभी तक नही हुआ है।

