बिलासपुर- मन मे कुछ करने की चाह हो तो कुछ भी असंभव नही है शहर की बेटी अजिता पांडे स्वास्थ विभाग में नौकरी के साथ स्नेक रेस्क्यू का काम भी करती है प्रकृति प्रेमी अजिता स्वास्थ सेवा में लोगो को राहत पहुंचाने के साथ स्नेक रेस्क्यू भी करती नौकरी के साथ तालमेल करते हुए अजिता एक फोन कॉल पर लोगो राहत देने पहुंच जाती है ।अजिता जब किसी के घर स्नेक रेस्क्यू को पहुंचती है तो लोगो को किसी लोगो जान बचाने वाली देवी से कम नही लगती ।मानवता की सेवा का ये भी एक पहलू है ।नाजुक हाथों में विषधर की अठखेलियाँ आश्चर्य में डालती है।अजिता के हिम्मत की दाद देनी पड़ती है।जिस तरह से अजिता विषधर को खतरा मोल लेकर पकड़ती है वो देखने लायक होता डयूटी के दौरान अजिता को अगर कोई काल आया तो एक दम जरूरी हुआ तो लोगो की जान बचाने निकल पड़ती हैं। अगर जरूरी नही हुआ तो ड्यूटी के बाद अपने कमिमेंट के साथ स्नेक रेस्क्यू करने पहुंच जाती है। अजिता बताती है कि परिस्थितियों ने उनको विषधर रेस्क्यू करना सीखा दिया। अजिता ने बताया कि अब तक 984 विषधर को वो पकड़ चुकी है। और अभी सतत उनका काम जारी है।

