बिलासपुर- प्रमोद नायक के जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी खाली होने की आस पर कई नेता दम लगा रहे है।पर्यटन मंडल के अटल समर्थक अलग दौड़ में है अटल श्रीवास्तव ने भी तीन नाम बढ़ाये है हालांकि उनको पता है कि कौन बनेगा लेकिन समर्थकों को मायूस नही कर सकते इसलिए नाम बढ़ा दिए गए है । नगर विधायक पांडे ने भी शहर अध्यक्ष के लिए नाम दे दिया है।इसके अलावा ग्रामीण अध्यक्ष भी अपने तरीके से अपना आदमी फिट करने में लगे है ,बाकी नेता भी शहर अध्यक्ष के लिए जोर आजमाइश कर रहे है। इन सब केबीच ये भी खबर है कि जरूरी नही की प्रमोद नायक पद से हटे वो दोनो जिम्मेदारी भी संभाल सकते है । कुछ लोग कह रहे थे कोई किसी पुराने को जगह मिलेगी । कुछ नेता कह रहे थे कि शहर अध्यक्ष के लिए विधायक की चलेगी । अपेक्स बैंक बैजनाथ चंद्रकार भी अपना एक प्यादा बैठना चाहते है ।अब पूरा मामला संगठन और सीएम के पास है जिसके लिए सर्वसम्मति बनेगी वही शहर अध्यक्ष की कुर्सी संभलेगा ,ये तय है कि कोई विवादित चेहरे शहर अध्यक्ष की कुर्सी पर नही बैठेगा,न कोई जमीन से जुड़ा बैठेगा बैठेगा तो वही संगठन के लिए हितकारी होगा।

