बिलासपुर,बिल्हा विकास खंड का लखराम इन दिनों चर्चा में गांव में राष्ट्र गीत की ऐसी व्यवस्था की गई है कि बच्चे बूढ़े जवान अस्पताल खेत बाजार रास्ता चलते लोग सब सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाते है रोज सुबह स्कूल से शुरू होने वाले राष्ट्र गीत की गूंज पूरे गांव सुनाई देती है जैसे राष्ट्र गीत के 150साल पूरे होने पर राष्ट्र गीत सबके लिए शुरू किया गया है गांव में लाउडस्पीकर लगा है जैसे एलाउंस होता है सब सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाते है राष्ट्र गीत के शुरू होते और खत्म होते तक सभी एक स्वर में वन्दे मातरम गाते दिखते है, स्वमेव अनुशासन पूरे गांव में दिखता है पूरा गांव वंदे मातरम से गुंजायमान हो जाता है, पूरे प्रदेश में वन्दे मातरम सामूहिक रुप से गाने वाला लखराम अकेला गांव है ,