बिलासपुर – गणेश नगर वार्ड क्रमांक 46 अन्नपूर्णा कॉलोनी सेक्टर-1 मुख्य प्रवेश द्वार से सामुदायिक भवन तक एवं सेक्टर-4 गार्डन चेन फैंसिंग कार्य का भूमि पूजन किया गया। यह सड़क कॉलोनी निर्माण के समय बना था जो कि काफी सालों से जर्जर हालत में था जिससे कॉलोनी वासियों को आव गमन ने काफी समस्या आ रही थी इस सड़क के निर्माण होने से कॉलोनी वासियों में उत्साह के साथ खुशी की लहर देखने को मिली साथ ही अन्नपूर्णा कॉलोनी सेक्टर 4 के गार्डन में चेन फैंसिंग कार्य किया जना है जिसे कॉलोनी वासियों खास कर बड़े बुजर्गो को टहलने एवं बच्चों को खेलने के लिए शानदार वातावरण वाला गार्डन मिलेगा जिससे सभी बच्चों में उमंग देखने को मिला। भूमि पूजन नगर निगमकी महापौर श्रीमति पूजा विधानी वार्ड पार्षद इब्राहिम खान (अब्दुल) के कर कमलों से हुआ। साथ ही मुख्य रूप से उपस्थित पार्षद लक्ष्मी यादव, रेलवे ब्लॉक अध्यक्ष साकेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजा व्यास, वार्ड अध्यक्ष पार्षद प्रतिनिधि राज बंजारे, रेलवे ब्लॉक सचिव जोगेंद्र कुमार एवं वार्ड की बड़े बुजर्ग माताएं बहनें बच्चों की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ। वार्ड पार्षद इब्राहिम खान (अब्दुल) ने जनहित के कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय, विधायक महोदय, महापौर महोदिया, सभापति महोदय का आभार व्यक्त किया।