
बिलासपुर, लोरमी के लोहड़िया गांव से तीसरी कक्षा तक पढ़ने वाले डिप्टी सीएम साव ने चौथी कक्षा से शाखा में जाना शुरू कर दिया था जन संघ के समय से शुरू हुई राजनीति यात्रा, युवा मोर्चा से शुरू होते होते हाईकोर्ट के उप महाधिवक्ता के पद से आगे बढ़ते हुए सांसद प्रदेश अध्यक्ष और आज डिप्टी सीएम के रूप में आपके सामने काम कर रहा हूं,।
डिप्टी सीएम ने बताया कि गांव का पूरा जीवन जिया है गर्मी तालाब में दो तीन बार नहाते थे गांव खेती बाड़ी में भी मदद करता था, मैने रचनात्मक काम किया रक्त दान के कठिन काम को सेवा का माध्यम बनाया, मिशन हॉस्पिटल से जुड़ कर आई कैंप के लिए काम किया, जरुरतमंद के लिए सुविधा जुटाना, जनहित के मुद्दे के लिए लड़ाई लड़ी, लोगो के जरूरत में खडे होना मेरा स्वभाव है। मैने अपने लिए कभी नहीं सोचा मैं कुछ बनने के के लिए कुछ नहीं किया काम करते करते आज मै यहां हूं आज मै 16घंटे काम करता हूं खेको जीवन से जोड़कर युवाओ को ज्यादा से ज्यादा खेल के लिए काम कर रहे है हॉकी का प्रदेश स्तरीय हॉकी लीग का आयोजन कर रहे है बच्चे मोबाइल छोड़ कर मैदान में आए इसका प्रयास कर रहा हूं छत्तीसगढ़ की छवि सुधरे इसके लिए कर रहा हु मेरे स्वभाव में परिवर्तन नहीं आया मै भगवान से प्रार्थना की मेरे स्वभाव में परिवर्तन न आए, मां आज भी मेरा ध्यान रखती है बड़ा होने के नाते परिवार का ध्यान रखता हु, एक सामान्य व्यक्ति की तरह रहू ऐसी कोशिश है , मै ने कभी सोचा नहीं था मै चुनाव लड़ूंगा सांसद विधायक बनूंगा मुझे जब चुनाव लड़ने केलिए पूछा गया तो हंसी आ गई मुझ लगा मै भी चुनाव लड़ सकता हूं , बिलासपुर से मुझे बहुत कुछ मिला बिलासपुर के बहुत कुछ करना है सांसद रहते मैने हवाई सेवा बिलासपुर से शुरू कराई। मैने खेल को स्कूल स्तर से खेल का वातावरण बनाने बड़ा प्रयास किया है आज स्पोर्ट साइंस से खेल खिलाड़ी का चयन हो रहा, आज मोबाइल के कारण गांव में बच्चे घर से नहीं निकल रहे है
डिप्टी सीएम ने अपनी पसंदीदा खाने पर चर्चा करते हुए कहा के खुरमी बहुत पसंद है खाने में डुबकी कड़ी मसूर की खट्टी सब्जी,और घर के बड़ी की धनिया मिर्च का स्वाद उनको पसंद है,, जिमीकंद की सब्जी बहुत पसंद है , मां और पत्नी दोनों युनिक खाना बनाती, लेकिन मां हमेश मेरे खाने का ध्यान रखती है मेरी पत्नी के सहयोग के कारण मैं इतना काम कर पाता हु मुझे पढ़ने लिखने और भजन सुनने का शौंक है, आजकल देश विदेश की खबरों में ज्यादा ध्यान रहता है
बिलासपुर प्रेस क्लब के पहुना कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम ने अपनी परिवारिक बाते साझा की