बिलासपुर- बीजापुर के जगरगुंडा थाना क्षेत्रमे हुए नक्सली हमले की देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी निंदा की है घटना की खबर लगते ही असम में चुनावी सभा छोड़ गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली लौट गए। केंद्रीय गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर घटना को लेकर चर्चाकर मदद का भरोसा दिया है । मामले की जानकारी के बाद अमित शाह ने असम और बंगाल के चुनाव के बाद बड़ी संख्या में फोर्स छत्तीसगढ़ भेजने की बात कही है केन्द्रीय गृहमंत्री ने सीएम भूपेश बघेल को नक्सलियों से लड़ने में पूरा सहयोग करने का वादा किया है।केंद्रीय गृहमंत्री ने सीआरपीएफ के डीजी को घटना की विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ जाने का निर्देश दिया है। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने भी घटना को लेकर कहा है कि नक्सली अपनी अंतिम लड़ाई लड़ रहे है अपनी धमक बनाने के लिए इस तरह का कृत्य कर रहे है हमारे जवानों ने हौसलों दिखाया है हम उनको सलाम करते है

