बिलासपुर,: ब्लॉक अध्यक्षों के संभागीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने बिलासपुर प्रवास पर पहुंचेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज
बिलासपुर सीपत रोड पर स्थित चावला ग्रीन्स में बिलासपुर का संभाग स्तरीय ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न होना तय हुआ है प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए दिनांक 10 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी असम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विधायक दल के नेता डा चरण दास महंत प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत 11:30 बजे सुबह चावल ग्रीन्स पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेंगे दोपहर 1:30 पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव असम प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचेंगे 4:00 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होंगे शाम 4:00 बजे चावला ग्रीन से भिलाई निवास के लिए रवाना हो जाएंगे उक्त जानकारी प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अभय नारायण राय ने दी