पोला पर्व पर बैल दौड़ एवं साज-सज्जा प्रतियोगिता आयोजित अतिथि के रूप में विधायक  धरमजीत सिंह अटल श्रीवास्तव सुशांत शुक्ला दिलीप लहरिया होंगे शामिल।

बिलासपुर – प्रतिवर्षानुसार स्व. श्रीचंद मनूजा स्मृति बैल दौड़ एवं बैल साज-सज्जा प्रतियोगिता आदर्श युवा मंच बिलासपुर द्वारा लोक पर्व पोला के अवसर पर 10 सितंबर गुरूवार को शाम 4.00 बजे रपटा चौपाटी विसर्जन स्थल पचरीघाट के पास हैप्पी स्ट्रीट पर आयोजित होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आदर्श युवा मंच के अध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठाकुर धरमजीत सिंह विधायक तखतपुर विशिष्ट अतिथि श्री अटल श्रीवास्तव विधायक कोटा श्री सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा श्री दिलीप लहरिया विधायक मस्तूरी एवं अन्य सामाजिक प्रतिनिधि किसान प्रतिनिधि और व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। महेश दुबे ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम के उत्साह वर्धन हेतु छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध लोक कला मंच मनभौरा लालजी श्रीवास एवं टीम के द्वारा प्रस्तुत की जावेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया जावेगा एवं किसानों का सम्मान अतिथियों के द्वारा किया जावेगा। महेश दुबे ने बताया लोक पर्व पोला हमारी अपनी संस्कृति एवं सभ्यता का पर्व है वही पशुओं के प्रति हमारा प्रेम भी दर्शाती है। आधुनिकीकरण का परिणाम बैलो की जगह ट्रेक्टर ने ले लिया है किसानों का सच्चा साथी बैलो से बढ़ रही दुरियां एवं लुप्त होती परंम्पराओं को पुर्नजीवित करने का प्रयास हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आदर्श युवा मंच कर रहा है।
गौरतलब है यह प्रतियोगिता लालबहादुर शास्त्री स्कुल मैदान में हर वर्ष होती रही मैदान की स्थिति ठीक न होने के कारण इसे हैप्पी स्ट्रीट में किया जा रहा है। आदर्श युवा मंच ने सभी शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है ताकि यह परम्परा आगे भी चलती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *