असलम को जिताने महापौर रामशरण की अध्यक्षता में बनी कमेटी।

बिलासपुर- शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर नगर निगम के संजय नगर वार्ड 29 के पार्षद चुनाव के लिए ” चुनाव संचालन समिति ” बनाई ।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि संजय नगर वार्ड 29 के चुनाव के लिए संचालन समिति के अध्यक्ष महापौर रामशरण यादव होंगे ,और सदस्य के रूप में बिलासपुर नागरिक बैंक के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष समीर अहमद और पदेन सदस्य ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन को शामिल किया गया है ,विजय पांडेय ने कहा चुनाव संचालन समिति के सदस्य चुनाव का रूपरेखा तैयार कर शीघ्र ही अपना काम प्रारम्भ करेंगे ,उन्होंने कहा चुनाव संचालन समिति चुनाव की रणनीति से लेकर बूथ प्रबन्धन ,नुक्कड़ सभा,पम्पलेट,पोस्टर,बैनर,प्रचार -प्रसार ,सहित सभी पहलुओ पर काम करेगी और निर्णय लेगी ।
कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी शेख असलम को अधिक से अधिक मतो के अंतर से जिताने का लक्ष्य है ,उन्होंने कहा 20 दिसम्बर को चुनाव होगा और 23 दिसम्बर को मतगणना होगा ।विजय पांडेय ने कहा चुनाव संचालन समिति का सहयोग
शहर अध्यक्ष,ग्रामीण अध्यक्ष ,प्रदेश पदाधिकारी,विधायक,मण्डल,आयोग,बोर्ड के अध्यक्षगण,उपाध्यक्ष, सदस्य, अपैक्स बैंक अध्यक्ष,ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष, पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,विधायक प्रत्याशी,ज़िला पंचायत अध्यक्ष ,निर्वाचित जन प्रतिनिधि, शहर कार्यकारिणी ,एमआईसी सदस्य, पार्षदगण,एल्डरमैन , सभी ब्लाक कांग्रेस ,महिला कांग्रेस,सेवादल ,युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई, सभी मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ सहित अनुषांगिक के पदाधिकारी करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- ग्राम- हरदी , ब्लॉक - डोंगरगांव , जिला -…
Cresta Posts Box by CP