विधायक अमर अग्रवाल ने विश्व आदिवासी दिवस की रैली में हुए शामिल, युवाओ का बढ़ाया उत्साह,झंडा दिखा कर रैली को किया रवाना, हजारों की संख्या में पहुँचे युवा आदिवासी।

*विश्व आदिवासी दिवस पर हुआ भव्य आयोजन*

जिला बिलासपुर मे प्रति वर्ष की भांति रूढ़ि जन्य परम्परा आधारित जिला सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर द्वारा आयोजित एवं अनु. जन. जाति शास. सेवक कर्म. संघ के सयुंक्त नेतृत्व मे विश्व आदिवासी दिवस का ऐतिहासिक विशाल भव्य रैली हर्षोल्लास के साथ मुख्यालय बिलासपुर शहर मे आयोजन संपन्न हुआ आयोजित रैली आदिवासी छात्रावास मे विराजित बूढ़ादेव पूजा करने के पश्चात मंदिर चौक, अम्बेडकर चौक, अग्रेसन चौक, पुराना बस स्टैंड से तेली पारा होते हुये गोल बाजार देवकीनंदन चौक नेहरू चौक से वापस जरहाभाठा आदिवासी छात्रावास मे रैली का समापन हुआ पारम्परिक वेश भूषा बाजेगाजे के साथ पुरे शहर का भ्रमण करते हुये रैली मे पुरे जिले भर से लगभग 15 हजार की संख्या मे समाजिक जन उपस्थित रहें आज की इस समाजिक ऐतिहासिक विशाल भीड़ ने पुरे बिलासपुर शहर को आदिवासी मय बना दिया था राह चलते दर्शक शहरवासी लोग भी आयोजित रैली मे नाचते थिरकते नजर आये जिसके कारण रैली रूट पर शहर सड़क का आवागमन रैली के दौरान थम गया था इस दौरान विभिन्न समाजिक एवं स्वयं सेवी संगठनों ने जगह जगह पर रैली का स्वागत किया *प्रांताध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज ( युवा प्रभाग ) छ. ग.. सुभाष सिंह परते  ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर समस्त आदिवासी ( मुल निवासी ) समाज सहित सम्पूर्ण प्रदेश वासियों को बधाईयों भरा शुभकामनायें प्रेषित किये है उन्होंने मिडिया को दिये हुये अपने उद्बोधन से प्रकृति की रक्षा एवं आदिवासी समाज की सुरक्षा, जल जंगल जमीन को बचाने सहित प्राकृतिक खनिजो के अवैध खनन को रोकने का संदेश दिया है साथ ही नगर विधायक अमर अग्रवाल के सहयोग के लिए आभार जताया,रैली मे मुख्य अतिथि के रूप मे शहर बिलासपुर विधायक  अमर अग्रवाल ने पूजा अर्चना करने के बाद सतरंगी झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया  की रैली मे जन प्रतिनिधियों ने भी रैली मे उपस्थित होकर समाजिक लोगों को बधाईयाँ प्रेषित करते हुये इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं समाजिक शासकीय कर्मचारीयों प्रशासननीक अधिकारीयों ने भी बढ़चड़ हिस्सा लेकर गाजे बाजे मे थिरकते हुये रैली का लुफ्त उठाया जिला सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जरहाभाठा आदिवासी छात्रावास मे रक्तदान हेतु कैंप लगाया था जिसमे उपस्थित आदिवासी समाजिक लोगों ने सैकड़ो की संख्या मे रक्त दान किये  की इस महा आयोजन ऐतिहासिक रैली के आयोजक प्रमुख जनों मे  सुभाष सिंह परते,  सविता साय श्रीमान रामचंद्र ध्रुव,, सूरज मरकाम, युवराज सिंह प्रधान, शिवनारायण चेचाम, श्रीमती रंगिया प्रधान, भागीरथी ध्रुव, चरण सिंह राज, राजेश नेताम, अविनाश ध्रुव, शुभम मरावी, राजेंद्र पोर्ते, देव मार्को, अनूप ध्रुव……… इत्यादि सर्व आदिवासी समाज एवं शास. कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं समाजिक प्रमुखगण उपस्थित रहें सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश सचिव  आयुष सिंह राज  ने प्रेस उद्बोधन के माध्यम से विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन मे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले समस्त सहयोगीयों सहित रैली एवं आयोजन को शांतिमय हर्षोल्लास के साथ भव्य यादगार ऐतिहासिक सफल बनाने के लिये उपस्थित समस्त सामजिक संगठन के लोगों के प्रति कृतज्ञता भरा आभार व्यक्त कियें है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *