बिलासपुर- ए.ए.आई. द्वारा बिलासपुर की उपेक्षा और अलाएंस द्वारा मनमाना किराया वसूलने के विरोध में प्रतीकात्मक पुतला दहन ए.ए.आई. नाईट लेडिंग हेतु सर्वे अविलंब करें अलाएंस एयर दिल्ली की अतिरिक्त उड़ान चलाये 99
बिलासपुर- हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एयरपोर्ट पर नाईट लेडिंग सुविधा के लिए प्रस्तावित ए.ए.आई. ( एयरपोर्ट अथोरेटी ऑफ इंडिया ) सर्वे में हो रहे अनावश्यक विलंब एवं बिलासपुर से दिल्ली से उड़ान का किराया 8000 / – से लेकर 16,000 / – यात्रियों से वसूले जाने का प्रतिदात्मक विरोध करते हुये एक पुतला दहन किया । पुतला दहन आज के धरने के समय के समाप्ति के पश्चात् राघवेन्द्र राव सभा भवन चौंक पर किया गया । Mobile View 2 X गौर तलब है कि वर्तमान में बिलासपुर एयरपोर्ट में नाईटलेडिंग की सुविधा नहीं है और इसके कारण जब भी भौसम खराब होता है उड़ानों के संचालन में बाधा पड़ती है कल ही बारिश कारण तीन हजार मीटर की ऊँचाई से रनवें के दिखाई न पड़ने के कारण दिल्ली से आने वाली उड़ान रायपुर में जाकर लैंड हुई और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी ऐसा पिछले 8 माह में कई बार हो चुका है । अतः नाईटलेडिंग के उपकरणों की स्थापना बिलासपुर एयरपोर्ट में तत्काल आवश्यक है । इसके लिए ए.ए.आई. को सर्वे कर पूरी ड्राईंग डिजाईन उपलब्ध करानी है इसके लिये राज्य शासन से जून के महीने में ही अनुरोध पत्र भेजा जा चुका है परन्तु आज तक ए.ए.आई. का सर्वे कब होगा इसकी तिथि तय नहीं हो पायी है । इसी तरह बिलासपुर से दिल्ली जाने वाली उड़ानों के किराये में भारी बढ़ोत्तरी एलाइस एयर के द्वारा की जा रही है जबकि यह उड़ान सबसिडी वाली योजना के तहत केन्द्र से सहायता प्राप्त है समान्य रूप से किराया तभी बढ़ाया जाता है जब फ्लाईट फूल जा रही हो यदि ऐसा है तो एलाइस एयर को तुरंत ही एक अतिरिक्त उड़ान बिलासपुर से दिल्ली के बीच चलानी चाहिये । ऐसा कुछ करने के बजाय कम्पनी 8 से 16 हजार तक किराया वसूल रही है जिसके कारण बहुत से यात्री ट्रेन से या रायपुर जाकर फ्लाई पकड़ रहे है ।। समिति ने आरोप लगाया कि बाद में सवारी नहीं मिलने का तर्क देकर बिलासपुर हवाई अड्डे को बंद करने की साजिश भी इसके पीछे हो सकती है । आज धरने में पुतला दहन कार्यक्रम में महेश दुबे , देवेन्द्र सिंह , समीर अहमद , बद्री यादव , रंजीत खनूजा , अभय नारायण राय , रविन्द्र सिंह ठाकुर , अजय तिवारी , किशोरी लाल गुप्ता , .सी.एल . मीणा , मनोज श्रीवास , केशव गोरख शिवा मुदलियार मनोज तिवारी , प्रकाश बहोरानी , सहबाज अहमद , विभूति भूषण , गोपाल दुबे , अभिषेक चौबे , अनिल गुलहरे , बबलू जार्ज रमन जोगी राकेश दुबे , जावेद मेमन विकास जायसवाल , अभिनव गौरह एवं सुदीप श्रीवास्तव एवं समिति के सदस्य शामिल हुये ।
