राज्यपाल के स्वागत पर टूट गया प्रोटोकॉल, उनके ही सुरक्षा कर्मियों ने महापौर को रोका ,भाजपाई आगे निकल गए उनको नही रोक।

बिलासपुर- एसईसीएल के गेस्ट हाउस में परंपरा का निर्वहन करने गुलदस्ता लेकर राज्यपाल का स्वागत करने गए महापौर रामशरण यादव को राज्यपाल के सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया जबकि भाजपाई को आगे जाने से सुरक्षा कर्मियों ने नही रोक ।जबकि कलेक्टर और महापौर पीछे रह गए ।कलेक्टर ने कहा भी की सब लाइन से खड़े हो लेकिन भाजपाई नही माने ।राज्यपाल के सुरक्षा कर्मियों के रोकने के कारण जैसे तैसे महापौर ने गुलदस्ता दे कर राज्यपाल का स्वागत किया । राज्यपाल के सुरक्षा कर्मियों को जानकारी भी दी गई कि जिसे वो किनारे कर रहे है वो बिलासपुर के महापौर है।लेकिन इसका कोई असर सुरक्षा कर्मियों में नही दिखा।सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि वो अपनी डयूटी कर रहे है। अब ये पता नही किस तरह की डयूटी कर रहे थे कि भजपाईयो को नही रोका लेकिन कांग्रेसी मेयर को रोक दिया। राज्यपाल के साथ नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और बीजेपी के महामंत्री भुपेन्द्र सवन्नी भी एसईसीएल गेस्ट हाउस पहुंचे। राज्यपाल के स्वागत में अमर अग्रवाल, भी पहुंचे थे। कमिश्नर संजय अलंग, आई जी रतनलाल डाँगी,एसपी दीपक झा।सहित एसईसीएल के सीएमडी पंडा ने भी राज्यपाल का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *