बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग बिलासपुर द्वारा चाटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के प्रतिनिधि के साथ नकली सामान बेचने की सूचना के आधार पर जांच किया गया। जांच के दौरान कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा घोषित ब्रूक बॉन्ड ताजा चाय 250 ग्राम के 23 पैकेट को जब्त कर नमूना लेते हुए जांच हेतु भेजा गया है, साथ ही फर्म द्वारा मौके पर खरीदी बिल प्रस्तुत नहीं किया गया है। फर्म द्वारा खरीदी बिल प्रस्तुत करने के आधार पर आगे इनवेस्टिगेशन किया जा रहा है तथा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है ताकि आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सके। इस जांच के दौरान आर आर देवांगन, अभिहित अधिकारी, अविषा मरावी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, एवं प्रतीक तिवारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे