बिलासपुर चेयरमैन डॉ. अजय श्रीवास्तव ने अपने संदेश में कहा कि ‘जय जवान–जय किसान’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत की शक्ति, आत्मनिर्भरता और समृद्धि का आधार था जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते थे, वहीं किसान अपने परिश्रम से देश का पेट भरते थे। विद्यार्थियों को इन दोनों के त्याग, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
डायरेक्टर एस.के. जनास्वामी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से दक्ष बनाना ही नहीं, बल्कि उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी था। ‘जय जवान–जय किसान’ की थीम ने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराने के साथ-साथ सैनिकों और किसानों के योगदान का सम्मान करना सिखाया।
प्राचार्या श्रीमती जी.आर. मधुलिका ने कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच रहा। इस वर्ष की थीम के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के वीर जवानों के साहस और किसानों के अथक परिश्रम से परिचित कराया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास रहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में राष्ट्र के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।
इस भव्य वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल अंकुर सभरवाल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि एवं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आधारशिला विद्या मंदिर के संस्थापक एवं वर्तमान कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि प्रतीक त्रिवेदी, विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अजय श्रीवास्तव, श्रीमती नीतू श्रीवास्तव, श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव, जी. ए. अश्विनी कुमार, श्री विवेक जोगलेकर, सुश्री सुभदा जोगलेकर, सुहेल हक़, प्रणय रॉय,सुश्री कविता जनस्वामी,डॉ. नमिता श्रीवास्तव, श्रीमती प्रगति श्रीवास्तव एवं सुश्री मिनी श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही।
इसके साथ ही बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी एवं एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुष एकल (SL4 श्रेणी) में कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा की उपस्थिति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनकी खेल उपलब्धि एवं संघर्षपूर्ण सफलता ने विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम की प्रेरणा दी। सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा एवं गौरव को और बढ़ाया।
कार्यक्रम का समापन अत्यंत गरिमामय एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में छत्तीसगढ़ के राज्यगीत एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने सम्मानपूर्वक सहभागिता निभाई।