शहर में एक और रेडक्रॉस और जन औषधि मेडिकल स्टोर, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे उदघाटन।

*बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला करेंगे रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ

*मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता के लिए प्रोजेक्ट आरूग की भी होगी शुरुआत*

बिलासपुर, 3 नवंबर 2026/भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर द्वारा लिंगियाडीह स्थित अपोलो चौक में नवनिर्मित रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का लोकार्पण एवं शुभारंभ 4 नवंबर को शाम 6 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट आरूग का भी शुभारंभ किया जाएगा।

   कार्यक्रम में बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता नगर निगम बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष  राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष  संजय अग्रवाल, एसईसीएल के  अजय बेहेरा एवं  सी.एम. वर्मा, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. बी.एल. गोयल, सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल, नोडल अधिकारी डॉ. एम.ए. जीवानी एवं जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *