बिलासपुर-ग्राम मगरउछला थाना चकरभाठा में रंजीत घृतलहरे के मकान से 50 लीटर महुआ शराब और 900 किलोग्राम महुआ लहान जप्त। भारी मात्रा में शराब और शराब बनाने का जखीरा बरामद किया गया ।
कलेक्टर बिलासपुर सारांश मित्तर के निर्देश और उपायुक्त आबकारी ज़िला बिलासपुर श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर के मार्गदर्शन में दिनांक 14-11-2021 को गश्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी अधिकारी आशीष सिंह के द्वारा की गई कार्यवाही में ग्राम मगरउछला में रंजीत धृतलहरें के मकान से 50 लीटर महुआ शराब और 900 किलो ग्राम महुआ लहान जप्त किया गया । आरोपी रंजीत के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की गैर जमानती धारा धारा 34 (1)क,च और 34(2) तथा 59 (क) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया। संपूर्ण कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आशीष सिंह के साथ हमराह आरक्षक मूलचंद कौशिक , राजीव जायसवाल , शुभम रजक तथा चालक जितेंद्र शर्मा की विशेष भूमिका रही
