बिलासपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद बिलासपुर कलेक्टर साराँश मित्तर ने राजस्व के पेंडिंग मामलों के निपटारे में तेजी लाई है अकेले अक्टूबर महीने में बिलासपुर तहसील के अंतर्गत आयोजित राजस्व के अलग अलग शिविर लगातार पेंडिंग मामलों का निराकरण किया गया ।शिविर में विवादित नामांतरण ,बटांकन के साथ छोटी छोटी आपत्तियों का निराकरण कर लोगो को राहत दी । 17सौ राजस्व मामलों में 710 मामले विवादित नामांतरण के थे जिनका निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर साराँश मित्तर ने तहसील स्तर में शिविर का आयोजन कर लोगो को राहत दी गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले कलेक्टर बिलासपुर ने निराकरण किया है। इस मामले में कलेक्टर साराँश मित्तर ने बताया कि आगे भी इस तरह का राजस्व शिविर लगाया जायेग दिसंबर तक जितनके भी पेंडिंग मामले है उसका निराकरण किया जाएगा।

