झीरम जांच सरकार की बजाय राज्यपाल को सौपना गलत, जय सिंह

बिलासपुर. जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा से लौटते हुए कुछ देर बिलासपुर सर्किट हाउस में रुके और यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि झीरमघाटी कांड मामले में जांच आयोग के पुन: कार्यकाल बढ़ाए जाने पर कहा कि जिस तरीके से आयोग ने जांच के बाद रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी थी, उसको लेकर आपत्ति थी। और आयोग के समय बढ़ाए जाने को लेकर पहले ही मांग आई थी, रिपोर्ट अधूरी थी इसलिए सरकार ने फिर से दो सदस्यों की नियुक्ति करके जांच पूरी करने की व्यवस्था बनाई है। प्रभारी मंत्री ने झीरम मामले में भाजपाईयों पर जमकर हमला बोल है, कहा कि हमने अपना नेता खोया है नंद कुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ला, उदय मुदलियार सहित बड़े नेताओं की शहादत हुई थी। ऐसे में भाजपाइयों को बयान देना मानसिक दिवालियापन है। इस दौरान महापौर रामशरण यादव, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, सहकारी बैंक का अध्यक्ष प्रमोद नायक, अशोक अग्रवाल, फिरोज खान, अपूर्व तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।
देश में कहीं नहीं मिलती 25 सौ रुपए धान की कीमत
कोरोना काल में देश में सबसे ज्यादा विकास का काम हुआ है। सरकार किसान हितैषी सरकार है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की चिंता कि और 25 सौ रुपए धान का समर्थन मूल्य निर्धारित किया। देश में कोई भी सरकार 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य किसानों को नहीं देती है और अब तो सरकार किसानों को 28 सौ रुपए समर्थन मूल्य किसानों के लिए निर्धारित कर दी है।
महंगाई को लेकर भाजपा की बोलती बंद
मंहगाई को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा महंगाई को लेकर जो लोग आतंक मचाते थे। सायकल पर घूमते थे उनकी बोलती बंद है। जबकि जनता महंगाई के कारण बेहद परेशान है।
शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई
एनटीपीसी की मेरे को शिकायत मिलेगी तो भू-विस्थापितों से जरुर बात करुंगा, मामले में जिला प्रशासन और एनटीपीसी से चर्चा कर इसका हल निकाला जाएगा।
जीपीएम हाथी सेल्फी मामले की होगी जांच
जीपीएम पुलिस अधीक्षक द्वारा हाथी के सेल्फी लेने के मामले में वन विभाग की कार्यशैली के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मामले की जांच हो रही है। रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
आवास दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार *प्रार्थीया :-मनीषा…
Cresta Posts Box by CP