बिलासपुर, भाजपा और पूर्व भाजपा नेता सब जमीन से जुड़े है , सरोज नगर में एक रिर्टयार्ड एस ई सी एल कर्मी के जमीन को लेकर विवाद है , दोनों पक्ष से भाजपा और पूर्व भाजपा नेता जुड़े है दोनों ने जमीन का सौदा करने का दावा किया और एक ने दिवाल तोड़ दी दूसरे ने भी वही काम किया , गुंडागर्दी होते रही लोग तमाशबीन रहे । सुनने में आया है कि एक जमीन मालिक वर्मा ने पिस्टल तक निकाल ली थी, दिन भर चली जमीन में कब्जे की लड़ाई में भाजपाई जीते , लेकिन खुले आम भाजपा और पूर्व भाजपा नेताओं द्वारा कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की चर्चा शहर में होते रही , खुद कब्जा करने पहुंच जाना कानून व्यवस्था को चुनौती से कम नहीं है , खुले आम गुंडागर्दी में आसपास के लोगों में दहशत पैदा हो गई है। जमीन विवाद होने के कारण पुलिस ने फैंना काट दिया है।