मणिपुर माओवादी हमले में शहीद हुए छत्तीसगढ़ के जवान और परिवार को सबक संस्था ने दी श्रद्धांजलि, घटना की निंदा ।

बिलासपुर- मणिपुर रायफल्स के कमांडिंग अधिकारी कर्नल विप्लव त्रिपाठी एवं उनकी धर्मपत्नी तथा 05 वर्ष के मासूम बच्चे की माओवादियों ने घात लगाकर हमला करते हुए शहीद कर दिया !
जिसके श्रधांजलि स्वरूप सबक संस्था बिलासपुर के सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की,संस्था के अध्यक्ष तैय्यब हुसैन(पूर्व पार्षद,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष) ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस तरह की कायरतापूर्ण हमले से देश के वीर जवान छत्तीसगढ़ के लाल कर्नल विप्लव त्रिपाठी उनकी पत्नी और उनके मासूम बच्चे की हत्या करना माओवादियों की संकुचित मानसिकता को दर्शाता है,ऐसी घटनाओं से समाज मे दहशत का माहौल पैदा कर अपनी मर्जी के साथ अपनी इच्छाएं पूरी करने की माओवादियों की षड्यंत्र कभी पूरी नहीं होगी,कर्नल विप्लव और उनके परिवार की शहादत को सबक संस्था का सलाम है!
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से मन व्यथित है,रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी जी के सुपुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी और परिवार की शहादत को नमन है उनके शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा माओवादियों को बख्शा नही जाएगा,आज की श्रद्धांजलि सभा मे हर्ष परिहार,रिजवान खान,सोनू ठाकुर,आरिफ अली,राजू यादव,आसिफ खान,नारायण पात्रे, अक्षय सिंह, सिद्धार्थ नागवंशी,नावेद अली,सुहैल खान, maddy राव, मुकेश गेडाम आदि उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद बिलासपुर…
Cresta Posts Box by CP