
बिलासपुर। जिला भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामंत्री एवं मंडल अध्यक्षों सहित आदि पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के निज निवास स्थान राजेन्द्र नगर पहुॅचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौपा है। उसमें आप सभी को काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाते हुए अपने कामों में खरा उतरना है। इस मौके पर जिला महामंत्री शैलेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष देवेश सोनी, संजय गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।