घटिया केक बनाने वाला दुलानी फूड प्रोडक्ट का कारखाना सील, फूड सेफ्टी की कार्रवाई।

बिलासपुर बिलासपुर में बने खाबो बने रहिबो 2.0 अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा फर्म प्रबल फूड प्रोडक्ट, दुलानी ,ढेका बिलासपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म में अनहाइजीनिक दशा में खाद्य पदार्थ बनाने के कारण जनहित में तत्काल प्रभाव से रजिस्ट्रेशन निलंबित कर बंद कराया गया तथा आवश्यक सुधार तब खाद्य पदार्थ निर्माण न करने हेतु निर्देशित किया गया। फर्म द्वारा मिक्स केक का निर्माण किया जा रहा था। कार्यवाही के दौरान आर आर देवांगन, अभिहित अधिकारी, अविषा मरावी खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं प्रतीक तिवारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *