बंदी के मौत की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच हो पत्नी को मिले शासकीय नौकरी एवं 50 लाख मुआवजा -अटल श्रीवास्तव।

 *मृतक के परिजन एंव समाज के प्रमुखजनों के साथ प्रभारी कलेक्टर से की मुलाकात।*

 *मुख्यमंत्री से शीघ्र हत्या की न्यायिक जांच एवं परिवार को सहायता प्रदान करने की मांग की।*

कोटा क्षेत्र के ग्राम दवनपुर निवासी विचारधीन बंदी नीलू जगत की केन्द्रीय जेल बिलासपुर में हत्या होने पर मृतक के परिवार जन ग्रामीण एवं आदिवासी समाज के लोग भारी संख्या में न्याय की मांग लेकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के निवास पुहचंे विधायक अटल श्रीवास्तव ने परिवारजनों ग्रामीणो एवं आदिवासी समाज जनों को साथ लेकर प्रभारी कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे से मुलाकत कर विचारधीन बंदी नीलू जगत की हत्या की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने एवं मृतक के पत्नी को शासकीय नौकरी प्रदान करने के साथ 50 लाख रूपेय मुआवजा प्रदान कर परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की अटल श्रीवास्तव ने कहा कि विचारधीन बंदी राज्य की अभिरक्षा में था इसलिये उसकी सुरक्षा करना शासन एवं जेल प्रशासन की जिम्मेदारी थी। इस घटना की निष्पक्ष उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कर हत्या के दोषी को कठोर से कठोर सजा मिले एवं लापरवाह जेल प्रशासन पर कड़ी कार्यवाही हो ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृति न हो।

अटल श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री  को अवगत कराते हुये कहा कि मृतक की पत्नी मात्र 24 वर्ष की है एवं 02 वर्ष की बेटी है मृतक के परिवार के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट भरण-पोषण बच्चे की शिक्षा एवं भविष्य की जिम्मेदारी का निर्वहन करना कठिन हो जायेगा पीड़ित आदिवासी परिवार के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुये 50 लाख रूपेय मुआवजा प्रदान करने तथा हत्या की न्यायिक जांच करा कर दोषियों के विरूध्द कठोर सजा की मांग की।

अटल श्रीवास्तव के मांग पर जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने 7.5 लाख रूपेय का मुआवजा यथा शीघ्र प्रदान करने आश्वस्त किया। अटल श्रीवास्तव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किया। परिवारजनों ने घटना की सीसीटीव्ही रिर्काडिंग देखने की मांग कि अटल श्रीवास्त्व के निर्देश पर जेल अधीक्षक ने परिवारजनों को घटना का सीसीटीव्ही विडियो दिखाया गया। इस अवसर पर अरूण त्रिवेदी आदित्य दीक्षित अभयनाराण राय देवलाल जगत प्रभु जगत मनोहर धु्रव धामसिंह मृतक के परिवार एवं समाजजन तथा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *