*ना माला, ना मंच की लालसा, समाज सेवा के संकल्प को निभाया कालीचरण ने*
*राउत नाच महोत्सव एक सांस्कृतिक आंदोलन के प्रणेता थे कालीचरण यादव, बिलासपुर और समाज के इतिहास में रहेंगे डॉ. कालीचरण यादव*
*जब मुंबई की टॉकीज में राउत नाच महोत्सव की रील देखकर छत्तीसगढ़ी होने का गर्व हुआ*
*बिलासपुर।* आज राउत नाच महोत्सव के संयोजक डॉ. कालीचरण यादव की याद में *श्रद्धांजलि सभा* का आयोजन किया गया। आज 49वां राउत नाच महोत्सव लालबहादुर शास्त्री स्कूल में होना था, लेकिन उनके निधन के बाद आज उन्हें शहरवासियों तथा विभिन्न समाजों के लोगों ने *श्रद्धांजलि* अर्पित की।
विधायक अमर अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि*
डॉ. यादव के साथ पुरानी यादों को ताजा करते हुए *विधायक अमर अग्रवाल* ने *श्रद्धांजलि* देते हुए कहा कि हम उनकी आचरण को देखें, उनके व्यवहार को देखें तो हमको एक नया उत्साह और उमंग उनके द्वारा हम सबको मिलता रहा है।
छत्तीसगढ़ की पहचान और खासकर बिलासपुर की पहचान राउत नाच महोत्सव में अगर सर्वाधिक योगदान है तो डॉ. कालीचरण यादव का। किस प्रकार से समाज सेवा के संकल्प को निभाते थे, एक शिक्षक के रूप में उन्होंने कितने अनगिनत लोगों के जीवन गढ़ने का काम किया और शिक्षक रहते हुए भी समाज के लिए, शहर के लिए, अंचल के लिए उन्होंने अपना बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि *ना कोई नाम की लालसा, ना मंच की लालसा, कभी आपने राउत नाच महोत्सव में उनको मंच पर नहीं देखा होगा, हमेशा गोल में सबको जमाना, तरीके से आयोजन करना और एक निष्ठा-लगन के साथ इस परंपरा को उन्होंने बनाए रखा।*
दुर्गा विसर्जन में हर साल प्रतिवर्ष मेरे साथ होते थे। वह एक उत्सव के रूप में प्रारंभ हुआ और जो होनहार बच्चे हैं उनको छात्रवृत्ति देना, समाज की तरफ से। अनुशासित, सकारात्मक, उस दिशा में वह निरंतर काम करते रहे। हम सबके लिए एक प्रेरणा है, हम सबके लिए एक सीख है।
> *”इस बिलासपुर के गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाते रहें, यही कामना करते हैं।” – विधायक अमर अग्रवाल*
*डिप्टी सीएम अरुण साव ने फोन पर दी श्रद्धांजलि*
*डिप्टी सीएम अरुण साव* ने सर्व यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु यादव* के माध्यम से फोन पर *श्रद्धांजलि* अर्पित करते हुए कहा कि आज वह दुखी मन से उन्हें याद कर रहे हैं। लोक कला-संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले और राउत नाच महोत्सव को ख्याति पहुंचाने वाले आज बड़े योद्धा को हमने खो दिया है। पूरे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को, लोक कला को उन्होंने विश्व स्तर पर पहचान दिलाई, ऐसे महापुरुष को मैं *श्रद्धांजलि* दे रहा हूं।
*विधायक अटल श्रीवास्तव, सुशांत शुक्ला ने किया याद*
लालबहादुर शास्त्री सभागार में *श्रद्धांजलि सभा* को संबोधित करते हुए *विधायक अटल श्रीवास्तव* ने कहा कि बिलासपुर की पहचान और समाज को एकत्र करते हुए राउत नाच महोत्सव को 49 साल तक ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले डॉ. कालीचरण यादव हमेशा याद किए जाएंगे। आने वाली पीढ़ी को उनसे सीख लेनी चाहिए, जिन्होंने स्वर्गीय बी.आर. यादव के साथ इस महोत्सव को 49 साल पहले प्रारंभ किया था।
*विधायक सुशांत शुक्ला* ने *श्रद्धांजलि* देते हुए कहा कि सांस्कृतिक आंदोलन के जनक थे। बिलासपुर में बहुत सारे ऐतिहासिक आंदोलन हुए हैं, जिसमें से एक सांस्कृतिक आंदोलन जो राउत नाच महोत्सव है, एक सांस्कृतिक आंदोलन है और उसके प्रणेता के रूप में कालीचरण यादव के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया जाना चाहिए और आगे बढ़ाया जाना चाहिए। बिलासपुर ने एक सांस्कृतिक योद्धा को खोया है।
*महापौर पूजा विधानी* ने कहा कि उन्होंने जो विरासत यहां पर छोड़ी है, यहां जो संस्कृति है, उसे आगे बढ़ाना है और आने वाले समय में राउत नाच महोत्सव के माध्यम से हम उन्हें याद करेंगे और उनके अधूरे काम को पूरा करेंगे।
*विजय तिवारी, डॉ. रमेश यदु* ने भी उन्हें *श्रद्धांजलि* देते हुए कहा कि राउत नाच महोत्सव में कार्यक्रम और प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार बांटना और वह समिति के सदस्यों से बार-बार कहते थे कि महोत्सव हो या ना रहूं, आप लोगों को संभालना है। जो राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे इस कार्यक्रम को, राउत नाच महोत्सव जो लोक कला-संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित किया, उनके जो सपना था, उस सपने को हम सब मिलकर पूरा करेंगे।
*विधायक देवेंद्र यादव ने सुनाया पहला संस्मरण*
*विधायक देवेंद्र यादव* ने कहा कि उनके बारे में भावनाएं व्यक्त करने के लिए मैं जब उनको याद करता हूं तो मुझे वह पहला अवसर याद आता है, राउत नाच महोत्सव में सम्मिलित होने आया और उस समय में डॉक्टर साहब से पहली दफा मिला। मुझे याद है, मंच पर एक व्यक्ति निरंतर सभी व्यवस्थाएं बनाने में लगे हुए थे और वह कुर्सी पर नहीं बैठना चाह रहे थे, काम पर लगे हुए थे और ऐसी मेरी उनसे भेंट हुई।
साहित्य, शिक्षा और समाज में उनकी रुचि। बहुत आगे तक वह लेकर आए। आने वाले समय में उनके लिए जो सच्ची *श्रद्धांजलि* है, जो सोच समाज के लिए, शिक्षा के लिए, साहित्य के लिए, राउत नाच महोत्सव के लिए, सभी की समाज के अंदर एकता के साथ हमें उनके काम को आगे बढ़ाना है। उनके बताए हुए मार्गों पर हम चलेंगे, यही सच्ची *श्रद्धांजलि* होगी।
*विजय तिवारी* ने कहा कि संस्कृति के साक्षर का काम कालीचरण यादव मुखिया थे। *महापौर पूजा विधानी* ने कहा कि उनके काम को हम आगे बढ़ाएंगे और चलेंगे।
*डॉ. प्रदीप शर्मा ने सुनाया मुंबई का किस्सा*
*डॉ. प्रदीप शर्मा* ने कहा कि डॉ. यादव से एनसीसी के कैडेट के रूप में मिला था। मुझे आज भी याद है कि छात्र जीवन में मुंबई के सिनेमा हॉल में अचानक राउत नाच की रील चलने लगी, मैं लगभग कुर्सी से खड़ा हो गया। यह देखकर बहुत खुशी हुई कि मेरे अपने गांव का राउत नाच महोत्सव मुंबई के सिनेमा हॉल में दिखाया जाए और उसके बाद डॉक्टर कालीचरण यादव का एक छोटा सा इंटरव्यू, उसको देखते ही गदगद हो गया। मन गौरव से भर गया।
छत्तीसगढ़ी समाज की खासकर सांस्कृतिक चेतना के उन्नयन के लिए पूर्व मंत्री स्व. बी.आर. यादव ने, डॉक्टर कालीचरण ने जो काम किया है, जिम्मेदारी हम सबको रहेगी, हम लगातार उसे बढ़ाएंगे।
*शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री* ने कहा कि वह बहुत ही नेक दिल, बहुत ईमानदारी से, चाहे वह समाज का हो, राजनीतिक हो, सामाजिक हो, सांस्कृतिक हो, साहित्यिक हो, जिस प्रकार से उन्होंने यादव समाज की संस्कृति को बिलासपुर से उठाकर विश्व पटल पर रखा, अपनी मेहनत से, अपने विचारों से, अपने सोच और समझ से, वह एक ऐसे समाज को संगठित करने में सफल रहे जो समाज सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से पिछड़ा हुआ था।
अनुशासन के साथ एक लक्ष्य, विचारधारा को लेकर समाज की उन्नति के लिए कैसे काम कर सकते हैं, करना चाहिए, वह उन्होंने अपने जीवन को जी कर दिखाया है।
अन्य अतिथियों ने भी दी श्रद्धांजलि*
*श्रद्धांजलि सभा* में प्रमुख रूप से *प्राण चड्ढा, मुखर्जी, प्रदीप शर्मा, महेंद्र गंगोत्री, सुधांशु मिश्रा, अभय नारायण राय, विजय पांडे, प्रमोद नायक, महेश दुबे, अभय नारायण राय* ने *श्रद्धांजलि सभा* को संबोधित किया।
*श्रद्धांजलि कार्यक्रम* में *धन्नू यादव, विष्णु यादव, रमेश यादव, रामचंद्र यादव, चंद्रिका यादव, बुधराम यादव, मंत राम यादव, बंटी यादव, तेरस यादव, भरत यादव, सतीश यादव, रामकुमार यादव, प्रकाश यादव, अमित दुबे, लकी यादव, विजय यादव, संजय यादव* आदि मौजूद थे।
*विजय पांडे* ने *श्रद्धांजलि* देते हुए कहा कि 40 सालों का संबंध रहा है। यादव को अलग करके नहीं देखा जा सकता। हम लोग उन्हीं के साथ, बी.आर. यादव के साथ राजनीति प्रारंभ किए थे बिलासपुर में और जब मैं किला वार्ड से पहली बार पार्षद बना था कांग्रेस से, तो कालीचरण यादव जी उस समय मुझको आशीर्वाद देने के लिए लगातार उपलब्ध थे।
लंबी सोच, बिलासपुर में जो एक माटी पुत्र होता है, वह माटी पुत्र का क्या योगदान होना चाहिए इस मिट्टी के प्रति, आज के दौर में उस सोच को जीने वाले बहुत कम लोग बचे हैं। जो कुछ लोग बचे थे उस दौर में, उसमें बी.आर. यादव और उनके सामने में कालीचरण यादव दो ऐसे नाम हैं बिलासपुर में, जिन्होंने न केवल सर्वांगीण विकास की दिशा को गति देने का काम किया, शिक्षा की दिशा को गति देने का काम किया, बल्कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने सोच रखा और उसको अच्छी तरीके से निभाया। राउत नाच महोत्सव प्रारंभ हुआ, कालीचरण यादव ने इसका नेतृत्व किया। बिलासपुर जिला बल्कि छत्तीसगढ़ अंचल के एक-एक गांव में।
*श्रद्धांजलि सभा* में सभी ने कहा कि *बिलासपुर के इतिहास में रहेंगे, समाज के इतिहास में रहेंगे डॉक्टर कालीचरण यादव।*
*अभय नारायण* ने कहा कि आज उनकी याद में राउत नाच महोत्सव को स्थगित किया गया। समाज के युवा उनके आदर्शों पर चलकर, इसी समाज से कालीचरण जितने भी निकलेंगे, समाज आगे बढ़ेगा। कालीचरण हमारे गौरव रहे हैं, हम उनके बताए मार्ग पर चलेंगे।
*श्रद्धांजलि सभा* का संचालन *संतोष यादव ने किया, आभार प्रदर्शन *विष्णु यादव* ने किया।