बिलासपुर, कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत के पूर्व सीएम बघेल पहुंचने और सभी नेताओं के पहुंचने को लेकर कांग्रेस की राजनीती में भूचाल मच गया है, प्रभारी के पूर्व सीएम बघेल के घर जाने को लेकर सब अपने अपने हिसाब से गणित लगा रहे है, और लगना भी चाहिए ऊँट किस करवट बैठेगा इसका अंदाजा लगा रहे है, देवेंद्र यादव की छुट्टी कोको की एंट्री भगत की आवभगत सब ओर चर्चा हो रही हैं, देवेंद्र की छुट्टी से सब आंकलन कर रहे है कि वाकई दाऊ ने ठिकाने लगा दिया, दुर्ग में सीएम के घर प्रदेश के सभी विधायक , बैज,महंत सब पहुंचे थे परिचयात्मक बैठक पेठ भर के हो गया, प्रदेश में अभी चुनाव को दो साल है पिछली बार भूपेश के दमदारी के कारण ही सरकार आई थी उनके जनता के बीच पैठ को लोगो पसंद किया, कुछ चीज़ें सुधारनी होगी। बघेल निवास में विधायक के साथ दाल भात के साथ सब साथ दिखे हंसी मजाक के माहौल के बाद भगत का बघेल ने सपत्नीक साल श्री फल से सम्मान किया, महंत का भी साल श्री फॉर्स सम्मान कर आशीर्वाद ले लिया। प्रभारी पूर्व सीएम के घर मुस्कुरा रहे थे तो विरोधी मचल रहे थे, वैसे सिंहदेव नहीं पहुंच पाए लेकिन बता रहे है कि सिंहदेव भी अब साथ साथ है। पूर्व सीएम की ताकत को विरोधी महसूस तो कर रहे है लेकिन पचा नहीं पा रहे है लेकिन जो मेहनत करेगा फल भी उसी को मिलेगा, अब समय तेजी से बदलने वाले राजनीतिक घटनाक्रम का है, भूपेश विरोधी मान कर चल रहे हैं कि देवेंद्र को कंही जगह मिलेगी ही तभी हटाया गया है, सुपर फास्ट देवेंद्र कंही जा रहे है और हवा दे रहे है, लेकिन झटके ने देवेंद्र को किनारे कर दिया है