मोहल्ला समितियां क्षेत्र के विकास और जनभागीदारी की सशक्त कड़ी हैं – अमर अग्रवाल।

बिलासपुर।

 नगर विधायक  अमर अग्रवाल ने बिलासपुर की नवगठित मोहल्ला समिति के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सदस्यों एवं समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि मोहल्ला समितियां केवल एक संगठनात्मक व्यवस्था नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र के विकास, जनभागीदारी और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। स्थानीय स्तर पर नागरिकों की समस्याओं के समाधान, सामाजिक गतिविधियों के संचालन तथा विकास कार्यों में जनसहभागिता सुनिश्चित करने में इन समितियों की अहम भूमिका रहती है।

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है, जिसमें मोहल्ला समितियां एक प्रभावी सेतु का कार्य करती हैं। ऐसी समितियां न केवल सामाजिक एकता को मजबूत करती हैं, बल्कि क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनभावनाओं को भी प्रभावी ढंग से सामने लाने का कार्य करती हैं।

 अमर अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि नव निर्वाचित पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करते हुए क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा बिलासपुर को और अधिक सशक्त एवं विकसित बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रवासियों से भी समिति के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर केंद्रीय जेल में हत्या को लेकर सर्व आदिवासी समाज…
Cresta Posts Box by CP