कोल वाशरी के लिए नेता, अधिकारी कर रहे मदद, लेकिन स्कूल में शिक्षक, यूनीफार्म, पुस्तक के लियर कोई नेता अधिकारी नहीं बोल रहा, बच्चे पहुंचे कलेक्ट्रेट, सुस्त शिक्षामंत्री।

 

 :- मीडिल स्कूल में शिक्षक एवं पठन पाठन सामाग्री व्यवस्था की मांग

बिलासपुर में कोटा में गोयल और हिन्द एनर्जी कोल वाशरी जिससे केवल प्रदूषण मिलना है उसके लिए नेता, अधिकारी अंदर अन्दर मदद कर रहे है ,कुछ नेता पर तो बड़े लेनदेन का भी बाजार में जोरदार चर्चा है , अरे खाओ कोई दिक्कत नहीं लेकिन गांव के गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए जरूरी व्यवस्था केलिए तो लाडो आखिर जनप्रतिनिधि हो, ज्यादातर जनप्रतिनिधि गैर छत्तीसगढ़िया है इसलिए कोल वाशरी उनकी प्राथमिकता में है। शिक्षक, पुस्तक,और ड्रेस के लिए इनका भटकना बेहद चिंतनीय और शर्मसार करने वाला है।

बिलासपुर ,शासन द्वारा ग्राम पंचायत चितावर में पूर्व माध्यमिक शाला विगत 03 वर्षों से संचालित है। वर्तमान में केवल 01 शिक्षक उपलब्ध है, जो पूर्व माध्यमिक शाला के सभी कक्षाओं का संचालन करता है। जिससे छात्र/छात्राओं की पढ़ाई में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार आपको, डीईओ, बीईओ कार्यालय में अवगत कराया गया था किन्तु आज पर्यन्त तक कोई निराकरण नहीं किया गया है।

ऐसी स्थिति में उक्त शाला में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय होते जा रहा है।

वर्ष में शिक्षण सत्र 16 जून से प्रारंभ हो चुकी है, तथा पर्याप्त शिक्षक एवं पठन पाठन सामाग्री की उचित व्यवस्था किया जाना अत्यधिक आवश्यक व न्यायोचित है।

यदि उक्त शाला में उचित शिक्षक एवं पठन पाठन की व्यवस्था नहीं हो पाती है, तो छात्र, अभिभावक एवं ग्रामवासी चक्का जाम करने का बाध्य हो जावेगें।

अस्तु मान्यवर से करबद्ध प्रार्थना है कि उक्त संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व माध्यमिक शाला चितावर में शिक्षक एवं पठन पाठन सामाग्री की उचित व्यवस्था कराये जाने की कृपा करें।

ग्राम पंचभाकदीच्यावर जनपद पंचायत तखतपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
“सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन ही सफलता की वास्तविक…
Cresta Posts Box by CP