रिटायर्ड एस आई का आतंक , कर रहा गाँव में अवैध मुरूम खुदाई, गांव वाले पहुंचे कलेक्ट्रेट ,बोले,ये नहीं रुका तो किसी दिन गांव में खूनखराबा हो जाएगा, एस आई ने सरकारी रास्ता रोक कर छोड़ दिए है 8,10 कुत्ते, गांव वालों को करता है परेशान।
रिटायर्ड एस आई का आतंक , कर रहा गाँव में अवैध मुरूम खुदाई, गांव वाले पहुंचे कलेक्ट्रेट ,बोले,ये नहीं रुका तो किसी दिन गांव में खूनखराबा हो जाएगा, एस आई ने सरकारी रास्ता रोक कर छोड़ दिए है 8,10 कुत्ते, गांव वालों को करता है परेशान।
अवैध रुप से मुरुम, रेत, मिट्टी पर रोक लगाते हुए कार्यवाही करने बाबत्।
बिलासपुर ,जितेन्द्र लहरे पिता नारायण लहरे जो कि पैजनिया के निवासी है। वर्तमान में ग्राम पंचायत सफरीभांठा में निवास कर रहे है।
1. जितेन्द्र लहरे पिता नारायण लहरे के द्वारा लगातार 2 से 3 वर्षों तक अवैध रुप से मुरुम, रेत, मिट्टी का उतखनन करते रहे है शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये।
2. जितेन्द्र लहरे पिता नारायण लहरे के द्वारा शासकीय भूमि पर लगभग 10 एकड़ भूमि को कब्जा किया हुआ है और अवैध मुरुम का खोदाई किया जा रहा है। जिसकी गहराई लगभग 10 से 12 फीट है, एवं उनके द्वारा मुरुम की खोदाई एवं बिक्री किया जा रहा है।
3. जितेन्द्र लहरे पिता नारायण लहरे अनुसूचित जाति का रिटायर्ड एस.आई. एवं परिवार वाला व्यक्ति है जिनके द्वारा पद, पैसा, परिवाद एवं जातिगत कारणों से ग्राम के विकास कार्यों में व्यवधान उत्पन्न कर, विवाद खडाकर आम शांति को भंग कर रहा है।
4. पैजनिया सफरीभांटा से विजयपुर जाने वाल। धरसा मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया है। एवं बेरियर डाल दिया गया है ताकि कोई इस रास्ता से न आ-जा सके। ऐसा सोचकर 8 से 10 कुत्ता पालकर रखा है और खुला में छोड़ दिया जाता है जिससे भयभीत होकर लोगों का आना-जाना बंद है। साथ ही साथ धरसा रोड में शासकीय भूमि पर कब्जा कर दो मंजिली बहुत बड़ा भवन बनाकर रह रहा है।
5. जितेन्द्र लहरे पिता नारायण लहरे के द्वारा सफरीभांठा से अवैध मुरुम उतखनन कर पैजनिया पुलिया से सुबह 8 से 10 बजे के बीच में 3 से 5 हाइवा से प्रतिदिन परिवहन किया जाता है एवं गांव के सी.सी. रोड को क्षदि पहुंचा दिया गया है। इस रास्ते में कभी भी घटना घटने की संभावना बनी रती है। इसकी शिकायत कई बार खनन विभाग में किया जा चुका है परन्तु अभी तक कोः कार्यवाही नहीं किया गया है।
उपरोदत्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उचित जांच कर हो रहे अवैध उत्खनन पर रोक लगाया जाये एवं कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे।