बिलासपुर, जिला कांग्रेस कमेटी के शहर के वार्डो में पानी कि किल्लत, गंदा पानी मिलने से लोग परेशान है कांग्रेस के पार्षदों के पास शिकायत आ रही है भाजपा के पार्षदों केपास भी शिकायत आ रही है लेकिन वो धरना प्रदर्शन नहीं कर सकते। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस ने नगर निगम का घेराव किया, मटका लेकर पहुंचे कांग्रेसियों ने मटका फोड़ा नालों से आ रहा गंदा पानी कमिश्नर को भेट किया, कमिश्नर प्रकाश सर्वे से चर्चा में जिला अध्यक्ष सिद्धांसु मिश्रा ने कहा कि लोगो साफ पानी मिले इसकी व्यवस्था नगर निगम करे पीने के पानी के लिए लोग परेशान हो रहे है काम छोड़ कर पानी के लिए घूम रहे है , इससे घर के बुजुर्ग, बच्चे और बीमार परेशान है , गंदे पानी से लोग बीमार पड़ रहे है। तख्ती बैनर के साथ कांग्रेस के पार्षद और जिले के पदाधिकारी पहुंचे थे पूर्व विधायक शैलेश पांडे , पूर्व महापौर रामशरण यादव, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, राजेंद्र शुक्ला,पूर्व अध्यक्ष विजय पांडे, पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, जावेद मेमन, बद्री यादव,समीर अहमद, स्वर्ण शुक्ला , सीमा घृतेश, दिलीप पाटिल राजेश शुक्ला, अमित दुबे, मनहर कौशिक,अब्दुल खान,, सुरेश जांगड़े, विनोद साहू गौरव एरी,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
