मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही लोगो, परेशान है लोग सुशासन शिविर में स्मृति श्रीवास की शिकायत।

बिलासपुर स्मृति त्रिलोक श्रीवास,ने सुशासन तिहार में (बेलतरा क्षेत्र के पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली आपूर्ति का मुद्दा मजबूती से उठाया) बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगोई में आज जिला स्तरीय सुशासन तिहार शिविर का आयोजन रखा गया, इस अवसर पर इस कार्यक्रम में पहुंची क्षेत्र की निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास ने अधिकारियों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली एवं बेलतरा क्षेत्र के लिए पेयजल संबंधी समस्या, विद्युत आपूर्ति, सड़क स्वास्थ्य शिक्षा आदि के क्षेत्र में विभिन्न मांग रखें, उन्होंने कहा कि वह विगत 20 वर्षों से पंचायती राज की विभिन्न पदों पर निर्वाचित होकर आ रही है, लेकिन विगत दो वर्षों से क्षेत्र में विद्युत विभाग एवं पेयजल की जो समस्या है एवं राजस्व विभाग के जो लापरवाही से क्षेत्र के लोग हलकान रहे हो रहे हैं वैसा आज तक नहीं हुआ है, उन्होंने बैमा में निर्माणiधीन केंद्रीय जेल में खपराखोल के किसानों के लिए आवागमन हेतु रास्ते की मांग, एवं ग्राम पंचायत बैमा, नगोई, सेलर, परसदा, पोसरा, आदि ग्रामों को बिलासपुर तहसील में रखने, बैमा नगोई स्थित महामाया मंदिर का उन्नयन, सौंदर्यीकरण, सड़क चौड़ीकरण, दर्जनों स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष बाउंड्री वॉल सहित दर्जनों मांग रख और कहा कि यह अंतिम अवसर है, अब भी यदि संबंधित विभाग और अधिकारी इन विषयों पर ध्यान देकर कार्य को संपन्न नहीं किया है तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा, इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी जिले के कलेक्टर  संजय अग्रवाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता  त्रिलोक श्रीवास जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ एसडीम बिलासपुर तहसीलदार बेलतरा रा सहित क्षेत्र के हजारों नागरिक एवं जनप्रतिनिधि गढ़ उपस्थित थे ll*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*उप मुख्यमंत्री ने 7.19 करोड़ के विकास कार्यों का किया…
Cresta Posts Box by CP