
बिलासपुर,प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल 16 नवंबर रविवार को एक दिवसी दौरे पर चाम्पा जांजगीर एवं लोरमी पहुंचेंगे दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह में जिला पंचायत ऑटोटोरिम जांजगीरमें शामिल होंगे 1:30 बजे जांजगीर से रवाना होकर दोपहर 3:00 बजे लोरमी पहुंचेंगे जहां समाज सेवी पवन अग्रवाल द्वारा आयोजित भागवत कथा में शामिल होंगे इस दौरान कोटा विधानसभा के तेंदुआ रेस्ट हाउस में कोटा विधानसभा के कार्यकर्ता विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री तेंदुआ रेस्ट हाउस में कोटा विधानसभा के कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर लोरमी रवाना हो जाएंगे उक्त जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अरपा विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष अभय नारायण राय ने दी
