स्मार्ट मीटर बना जनता के लिए परेशानी का कारण : जावेद मेमन।

बिलासपुर। जावेद मेमन पुर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिलों में अचानक कई गुना वृद्धि हो रही है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।

जावेद मेमन ने कहा कि प्रदेशभर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि स्मार्ट मीटर की रीडिंग में गड़बड़ी हो रही है और उपभोक्ताओं को बिना किसी स्पष्ट कारण के अत्यधिक बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। कई ऐसे परिवार हैं जिनका पहले 500 से 600 रुपये तक का बिजली बिल आता था, वहीं अब 1500 से 2000 रुपये या उससे अधिक के बिल थमाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस मनमानी के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जनता विरोध प्रदर्शन कर रही है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी स्मार्ट मीटर व्यवस्था के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है। लोगों का कहना है कि सरकार निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है।

जावेद मेमन ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता पर अब मनमाने बिजली बिलों का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है, जो पूरी तरह अन्यायपूरण है

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, बढ़े हुए बिजली बिलों को तत्काल वापस लिया जाए तथा जब तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*स्मार्ट मीटर के खिलाफ बिलासपुर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, जनता…
Cresta Posts Box by CP