स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सकरी में कैमिस्ट्री शिक्षक की नियुक्ति एवं विद्यार्थियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने बाबत।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सकरी के उच्चतर माध्यमिक (हायर सेकेंडरी) वर्ग में केमिस्ट्री विषय के शिक्षक का पद पिछले एक वर्ष से रिक्त होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से केमिस्ट्री विषय का अध्यापन नहीं मिल पा रहा हैए जिससे उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
साथ ही विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में पालकगण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्यालय में व्याप्त उक्त अव्यवस्थाएँ स्पष्ट रूप से देखने को मिर्ती। विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनहित एवं विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का कष्ट करें-
1. हायर सेकेंडरी कक्षाओं हेतु कैमिस्ट्री विषय के नियमित शिक्षक की तत्काल नियुक्ति/व्यवस्था की जाए।