बिलासपुर में बिरसमुंडा की लगेगी आदमकद प्रतिमा विधायक अमर अग्रवाल ने सीएम की घोषणा का किया स्वागत।

बिलासपुर ,15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के मुखिया  विष्णु देव साय जी का बिलासपुर आगमन हुआ। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा  की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर में आयोजित “जनजातीय गौरव दिवस” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  के साथ नगर विधायक अमर अग्रवाल सम्मिलित हुए, कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री  अरुण साव , विधायकगण, भाजपा के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणाओं का स्वागत करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि यह निर्णय बिलासपुर और जनजातीय समाज के आत्मसम्मान तथा क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा  की आदमकद प्रतिमा और उनके नाम पर चौक का नामकरण, जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत को नई प्रेरणा देगा। साथ ही लाल खदान ओवरब्रिज का नामकरण शहीद वीर नारायण सिंह  के नाम पर किए जाने तथा जनजातीय बालक,बालिकाओं के लिए 300 एवं 200 सीटर आधुनिक छात्रावास निर्माण की घोषणा को उन्होंने अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कोटा ब्लॉक में प्रस्तावित सामुदायिक भवन को लेकर भी उन्होंने कहा कि इससे समाज को एक सशक्त सामुदायिक आधार मिलेगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की उपस्थिति में संभागीय आयुक्त के नवीन कार्यालय भवन के शुभारंभ में भी अमर अग्रवाल जी उनके साथ मौजूद रहे।

आगे के कार्यक्रमों में अमर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री  साय के साथ राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए, इसके पश्चात वे मुख्यमंत्री के साथ स्वदेशी मेले और राउत नाच महोत्सव में भी शामिल हुए तथा उपस्थित लोगों से संवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बिलासपुर में राज्य…
Cresta Posts Box by CP