
बिलासपुर, ज्वाली नाला रोड के दोनों किनारे रोड चौड़ीकरण के लिए भवनों का तोड़फोड़ नगर निगम ने शुरू कर दिया है कोई विरोध नहीं कर रहा , नगर निगम कोर्ट के आदेश पर सड़क चौड़ीकरन कर रहा है , लोगो में इस चौड़ी करण को लेकर आक्रोश है , लोग चर्चा कर रहे है कि बिल्डर को फायदा पहुंचाने के लिए नगर निगम आनन फानन में तोड़ फोड़ कर रहा है, राजनीतिक रसूख के चलते कोई विरोध नहीं कर पा रहा है , लेकिन अन्दर ही अंदर नगर निगम की कार्रवाई का विरोध है, बड़े भाजपा नेता का मकान भी तोड़ जा रहा है , कुछ लोगों को अभी छोड़ दिया गया है , पहले नाले सड़क बनी अब धीरे से उसको चौड़ा किया जा रहा है, सुबह से निगम का अमला लगा था , पुलिस बल के साथ तोड़फोड़ शुरू हुई।तोड़ फोड़ के चलते लोग इधर उधर हाथ पांव मारते रहे , नेताओं को कोसते रहे ।
ज्वाली नाला के पास अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई,31 कब्जे को हटाया गया
26 अवैध मकान और 5 बाऊण्ड्रीवाल को तोड़ा गया
बिलासपुर-शहर के प्रमुख ज्वाली नाला के पास लोगों द्वारा शासकीय जमीन पर कब्जा करते हुए अवैध निर्माण किया गया था,जिसे आज नगर निगम ने हटा दिया। निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगम की टीम ने 31 अवैध निर्माण को तोड़ा जिसमें 5 बाऊण्ड्रीवाल और 26 मकान थे।
शनिवार की सुबह नगर निगम का अमला जिसमें भवन शाखा,अतिक्रमण विभाग और जोन क्रमांक 5 के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे,इनके द्वारा पांच जेसीबी,बीस कटर मशीन, 10 डंपर और अन्य संसाधन समेत लेकर ज्वाली नाला पहुंचे। जहां चिन्हांकित अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विदित है कि पूर्व में इन सभी अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था पर अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा नहीं हटाया गया। जिसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई की।