
बिलासपुर, तीस तारीख को जिला अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी ए आई सी सी पी सी सी के निर्देश पहुंच चुके है आठ तारीखा को जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया है , लगभग लगभग नाम तय हो गए है ग्रामीण में समीकरण बिगड़ा हुआ है महंत गुट के आशीष सिंह और भूपेश गुट के प्रमोद नायक के बीच मुकाबला है भारी गरमा गरमी का माहौल है , राजेंद्र शुक्ला,शिवबालक कौशिक लक्ष्मी साहू , आत्मजीत मक्कड़ एक महिला किरण तिवारी भी मैदान में है संगठन सीधे साधे के साथ संघर्ष करने वाले को अध्यक्ष बनाना चाह रहा है जो संगठन को लेकर चले ग्रामीण के साथ शहर भी अब सत्तर वार्ड के कारण बड़ा होजाएगा शहर में भी शैलेश पांडे और महेश दुबे , नरेंद्र बोलर , राजकुमार तिवारी,शैलेन्द्र जायसवाल, सुधांशु मैदान , शिवा मिश्रा, विनोद साहू,में है , शहर और ग्रामीण में जातीय समीकर बैठाने का प्रयास चल रहा है ग्रामीण में सामान्य गया तो शहर में ओबीसी को जगह मिलेगी, नेताओं की राय ले ली गई है, ऑब्जर्वर ने पैनल बना कर नाम दे दिया है , कांग्रेस लड़ने वाला जिला अध्यक्ष खोज रही है , जिसका भाजपा से सेटिंग न हो , हालांकि ऐसा मिलना कठिन है, लेकिन फिर भी राहुल गांधी के निर्देश पर एक मजबूत संगठन बनाने के प्रयास हो रहा है।
