अपराधी भाजपा नेताओं को कौन दे रहा संरक्षण पुलिस करे जांच, प्रमोद नायक।

बिलासपुर,जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और महापौर के प्रत्याशी रहे कांगेस नेता प्रमोद नायक ने कहा है भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी आपस में इतना वैमनस्य रहे हैं कि एक दूसरे की हत्या तक करने की सुपारी दे रहे हैं आज छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ चरम सीमा पर है मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का नियंत्रण बिल्कुल भी नहीं है अभी लगातार प्रदेश में हत्या, बलात्कार ,डकैती, लूट ,जमीन कब्जा की घटनाएं हो रही है और छत्तीसगढ़ प्रदेश की शांत फिजा को ग्रहण लग गया है ।।प्रमोद नायक का कहना है कि अब भाजपा नेता एक दूसरे के दुश्मन बनकर आपस में ही मारने काटने के लिए लगे हुए हैं आज बिलासपुर में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का मंडल अध्यक्ष अपने ही पार्टी के एक वरिष्ठ पार्षद और एमआईसी मेंबर की हत्या करने की सुपारी दे रहे हैं इससे यह पता चलता है की पार्टी के अंदर खाने में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है जिन लोगों ने हत्या की साजिश रखी थी उनके किन भाजपा नेताओं से तार जुड़ी है इसकी भी जांच होनी चाहिए और कौन भाजपा नेता उनको बचाने का प्रयास कर रहे हैं यह भी सामने आना चाहिए बिलासपुर की पुलिस इस मामले का बहुत जल्दी ही पतासाजी कर अपराधियों को जेल के शिकंजी पीछे लाने का काम किए हैं इसके लिए बिलासपुर पुलिस का काम काबिले तारीफ है लेकिन हमेशा यह देखने में आ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेता आपस में लड़ रहे हैं और स्थानीय और जिले स्तर के नेता आपस में इस कदर दुश्मनी रख रहे हैं की एक दूसरे का हत्या के सुपारी तक दे दे रहे हैं यह छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए बहुत ही गंभीर और चिंता का विषय है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*बेलतरा में भरोसे का संकट-आरोपों से घिरी राजनीतिक व्यवस्था* बेलतरा…
Cresta Posts Box by CP