
बिलासपुर, भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष, शहर के शादी घर के कमरे में जुआ खेल रहे थे , आ धमकी पुलिस सिविल लाइन पुलिस की मजबूत मुखबिरी ने भाजपा के जुआरी नेताओं के होस उड़ा दिए, आधी रात पुलिस ने जीनत पैलेस में। रेड मारी बंद कमरे के जुए में पुलिस की धमक से भाजपा नेता हड़बड़ा गए, भाग भी नहीं पाए , पुलिस ने सभी की तलाशी भी दो लाख सत्रह हजार पुलिस ने जुआरियों से जब्त किए, पुलिस ने सब को पकड़ कर सिविल लाइन। थाने लाया, आधी रात को भाजपा नेता एस एसपी को फोन लगाते रहे लेकिन कुछ नहीं हुआ , भाजपा नेता तो टी आई के सामने गिड़गिड़ाते रहे लेकिन , टी को सैट करने की कोशिश करते रहे लेकिन दाल नहीं गली, टी आई, पुलिस सूत्रों के मुताबिक रातभर लॉकअप चड्डी बनियान में बैठाया गया था सुबह मुचलकेe छोड़ा गया, पुलिस की कार्रवाई लिक हो गई , सभी नेता तखतपुर के है जो आधी रात बिलासपुर जुआ खेल रहे थे।
25 अक्टूबर 2025 की रात्रि में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि महाराणा प्रताप चौक पास जीनस पैलेस के प्रथम तल के रूम नंबर 01 में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर मौके पर छापामार कार्यवाही की गई, जहाँ 14 व्यक्ति जुआ खेलते हुए पकड़े गए। तत्संबंध में अपराध क्रमांक 1274/25, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत थाना सिविल लाइन में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
*पकड़े गए जुआरी*–
1. प्रशांत मुर्ती, निवासी बिलासपुर
2. नैन साहू, निवासी बिलासपुर
3. नरेंद्र रात्रे, निवासी बिलासपुर
4. जाकीर खान, निवासी बिलासपुर
5. मुन्ना श्रीवास, निवासी बिलासपुर
6. पवन पाण्डेय, निवासी बिलासपुर
7. कैलाश देवांगन, निवासी बिलासपुर
8. संतोष, निवासी बिलासपुर
9. बउवा देवांगन, निवासी बिलासपुर
10. बल्लू पटेल, निवासी बिलासपुर
11. क्रेगी मार्टीन, निवासी बिलासपुर
12. देवांश डोरा, निवासी बिलासपुर
13. विवेक मिश्रा, निवासी बिलासपुर
14. विशाल कुमार , निवासी बिलासपुर
*जुआरियों के कब्जे से कुल ₹2,17,000/- नगद राशि जब्त की गई है।*
